विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2025

रात में सोने का सबसे अच्छा समय कौन सा है? बता रही हैं ब्रह्मकुमारी की सिस्टर शिवानी

Sone Ka Sahi Time: यहां ब्रह्मकुमारी सिस्टर शिवानी ने सोने का सही समय क्या है इसके बारे में बताया है.

रात में सोने का सबसे अच्छा समय कौन सा है? बता रही हैं ब्रह्मकुमारी की सिस्टर शिवानी
नींद का सबसे अच्छा समय क्या है?

Sone Ka Sahi Time: बदलते समय के साथ बदलती आदतों का असर हमारे शरीर और नींद पर भी पड़ रहा है. मोबाइल फोन, सोशल मीडिया, देर तक जागने की आदतें और काम का बढ़ता बोझ हमारी नींद के समय को बिगाड़ रहा है. ऐसे में शरीर को ठीक रखने के लिए कब सोना चाहिए और कितना सोना चाहिए ऐसे सवाल कई लोगों के मन में आते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आर्टिकल में बने रहिए. यहां ब्रह्मकुमारी सिस्टर शिवानी ने सोने का सही समय क्या है इसके बारे में बताया है.

सोने का सही टाइम क्या है?

हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में ब्रह्मकुमारी सिस्टर शिवानी ने बताया रात को 10 से 2  बजे हाईएस्ट एनर्जाइजिंग होती हैं सोल पावर की. उन्होंने बताया ऐसा नहीं है कि कोई भी टाइम सो सकते हैं 10 बजे से 2 बजे के दौरान ली गई नींद सबसे गहरी और तनाव से राहत दिलाने वाली होती है. इसलिए इस समय हमे डीप स्लीप में होना चाहिए.

इसे भी पढ़ें:  क्या हम रोजाना उबला हुआ अजवाइन का पानी पी सकते हैं? अजवाइन कौन-कौन सी बीमारी में काम आती है?

रात को जल्दी सोने के टिप्स?

एक रूटीन बनाएं: हर दिन एक ही समय पर सोने की कोशिश करें. ऐसा करने से दिमाग को संकेत मिलता है कि अब आराम करने का समय है साथ ही आप एक रूटीन भी फॉलो करते हैं.

मोबाइल का इस्तेमाल न करें: सोने से पहले मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल करने से इनकी नीली रोशनी मेलाटोनिन को कम कर सकती है, जिससे नींद देर से आ सकती है. इसलिए कोशिश करें सोने से एक घंटे पहले स्क्रीन का इस्तेमाल करना बंद कर दें.

कैफीन से दूर रहें: सोने से पहले कैफीन से भरपूर चीजें कॉफी या चाय का सेवन करने से बचना चाहिए. यह रात की नींद में बाधा डाल सकती हैं.

Watch Video: 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raat Ko Sone Ka Sahi Samay, Raat Ko Kitne Baje Sona Chahiye, Sona Kitne Ghante Chahie, Deep Sleep Time, What Is A Good Time For Deep Sleep?
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com