आज की हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब खानपान और बढ़ते प्रदूषण के चलते न सिर्फ हमें स्किन से जुड़ी समस्याएं परेशान करती हैं, बल्कि हमारे पेट को भी नुकसान पहुंचाती हैं. क्योंकि पेट में गड़बड़ी हो तो चेहरा अपने आप बेजान और मुरझाया हुआ दिखने लगता है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और कोई ऐसा आसान उपाय तलाश रहे हैं, तो यह आर्टिकल सिर्फ और सिर्फ आपके लिए है.
न्यूट्रिशनिस्ट अर्जिता सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक पारंपरिक ड्रिंक शेयर की है. सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाना इतना आसान है कि आपको सुबह-सुबह मिक्सी या ब्लेंडर चलाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. आइए जानते हैं इस ड्रिंक को बनाने का तरीका और इसके लाजवाब फायदों के बारे में.
कैसे तैयार करें यह ड्रिंक?
इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं है. बस रोज रात को 5 काली किशमिश और केसर के 4 धागे थोड़े से पानी में भिगोकर रख दें. इसके साथ ही अलग से 1 चम्मच गोंद कतीरा और 1 चम्मच सब्जा के बीज को भी पानी में भिगो दें. सुबह तक ये सारी चीजें अच्छी तरह फूल जाएंगी. सुबह उठकर फूले हुए गोंद कतीरा और सब्जा के बीजों को किशमिश और केसर वाले पानी में मिला लें. आपकी ड्रिंक तैयार है!
अगर आप इसे मिक्स नहीं करना चाहते, तो आप सीधे किशमिश और केसर को चबाकर खा सकते हैं और बाकी चीजों का पानी पी सकते हैं. यह स्वाद में भी बहुत बढ़िया लगता है.
क्यों फायदेमंद है यह कॉम्बिनेशन?
- काली किशमिश- इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर होता है. यह आपके शरीर में दिनभर एनर्जी लेवल को बनाए रखती है, डाइजेशन यानी पाचन को सुधारती है और स्किन को अंदर से हेल्दी बनाती है.
- केसर- केसर में क्रोसिन और सफ्रानल जैसे ताकतवर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. यह आपके मूड को अच्छा रखता है, तनाव को कम करता है और चेहरे को ग्लोइंग बनाने में मददगार है.
- सब्जा के बीज- सब्जी बीज में सॉल्युबल फाइबर बहुत ज्यादा होता है. यह आपके पेट को दुरुस्त रखता है, लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है.
- गोंद कतीरा- यह एक नैचुरल कूलिंग एजेंट है यानी इसकी तासीर बेहद ठंडी होती है. यह गर्मियों के मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा रखता है, हाइड्रेटेड रखता है और डाइजेशन को एकदम बढ़िया बनाता है.
ये भी पढ़ें- रोजाना 1 मुट्ठीभर मखाने खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है? फिटनेस कोच से जानें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं