विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2025

Shubh Ratri: क्या हम रात में खजूर के साथ दूध पी सकते हैं?

Khajur Wale Dudh Ke Fayde: यहां जानें दूध में खजूर मिलाकर पीने के बड़े फायदे क्या हैं.

Shubh Ratri: क्या हम रात में खजूर के साथ दूध पी सकते हैं?
दूध में खजूर मिलाकर पीने के क्या फायदे हैं?

Khajur Wale Dudh Ke Faydeदूध प्रोटीन, कैल्शियम और ट्रिप्टोफैन का अच्छा स्रोत है, जो दिमाग को शांत, आराम देने और नींद लाने में मदद कर सकता है, लेकिन क्या जानते हैं अगर आप इसमें खजूर मिलाकर पीते हैं तो फायदे दोगुने भी हो सकते हैं. खजूर प्राकृतिक शुगर, फाइबर, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. ऐसे में जब इसे दूध में मिलाकर रात में सोने से पहले पिया जाता है, तो यह शरीर और मस्तिष्क दोनों को काफी फायदे पहुंचाता है. यहां जानें दूध में खजूर मिलाकर पीने के बड़े फायदे क्या हैं.

सोने से पहले दूध में खजूर मिलाकर पीने के क्या फायदे हैं?

नींद: दूध में मौजूद ट्रिप्टोफैन और खजूर में प्राकृतिक शुगर दिमाग को रिलैक्स करने में मदद कर सकते हैं. सोने से पहले खजूर वाला दूध पीने से नींद जल्दी, गहरी और आरामदायक आ सकती है. जो लोग नींद न आने की समस्या से परेशान रहते हैं उनके लिए इसका सेवन मददगार साबित हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: सुबह नाश्ते में भूलकर न खाएं ये 3 चीजें, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने

पाचन: जिन लोगों को पेट से जुड़ी दिक्कतें जैसे कब्ज और गैस की समस्या की शिकायत रहती है उनके लिए दूध में खजूर मिलाकर पीना लाभदायक साबित हो सकता है. नियमित रूप से इसका सेवन पाचन को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है.

हड्डियां: दूध में कैल्शियम और खजूर में मिनरल्स जैसे मैग्नीशियम, फास्फोरस हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या का खतरा कम कर सकते हैं. जो लोग जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं उनके लिए खजूर वाला दूध पीना लाभदायक हो सकता है.

इम्यूनिटी: खजूर विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है. दूध में खजूर मिलाकर पीने से मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम से राहत पाई जा सकती है. 

Watch Video: 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Milk With Dates Benefits, Khajoor With Milk Benefits, Khajoor Ke Sath Milk Peene Ke Fayde, Drink Dates And Milk Before Sleep, Health Benefits Of Milk And Dates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com