How Honey Affects Blood Sugar Levels: शहद को अक्सर एक नेचुरल और हेल्दी ऑप्शन माना जाता है, लेकिन डायबिटीज रोगियों के लिए यह कितना सुरक्षित है? यह सवाल कई लोगों के मन में आता है. डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने का ध्यान रखा जाता है. हम जो कुछ भी खाते हैं उसका असर हमारे शरीर में शुगर लेवल पर भी पड़ता है. शहद में नेचुरल शुगर होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकती है. हालांकि, कुछ शोध बताते हैं कि शहद व्हाइट शुगर की तुलना में बेहतर विकल्प हो सकता है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: किडनी की पावर कैसे बढ़ाएं? किडनी बड़ी आसानी से छानेगी टॉक्सिन्स, बस आपको करना है ये एक काम
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या डायबिटीज रोगी शहद खा सकते हैं?
विशेषज्ञों के अनुसार, शहद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) व्हाइट शुगर से कम होता है, जिसका मतलब है कि यह ब्लड शुगर को धीमी गति से बढ़ाता है. यानि कि व्हाइट शुगर के मुकाबले शहद शुगर लेवल को स्पाइक नहीं करता है. हालांकि, यह अभी भी एक कार्बोहाइड्रेट है और ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकता है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए.
शहद के संभावित फायदे
एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर: शहद में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं.
प्राकृतिक मिठास: यह सफेद चीनी की तुलना में ज्यादा पोषण प्रदान करता है और इसमें विटामिन और मिरल होते हैं.
गले और पाचन के लिए फायदेमंद: शहद गले की खराश को शांत करने और पाचन में सुधार करने में मदद कर सकता है.
यह भी पढ़ें: दूध में अश्वगंधा मिलाकर पीने से क्या होगा? चमत्कारिक फायदे जान आज से ही पीना शुरू कर देंगे आप
डायबिटीज रोगियों को शहद कब और कैसे खाना चाहिए?
सीमित मात्रा में सेवन करें: एक दिन में 1-2 चम्मच से ज्यादा शहद न लें.
खाने के साथ मिलाकर खाएं: शहद को फाइबर से भरपूर फूड्स के साथ मिलाकर खाने से ब्लड शुगर पर प्रभाव कम हो सकता है.
प्राकृतिक और शुद्ध शहद चुनें: प्रोसेस्ड शहद में एक्स्ट्रा शुगर हो सकती है, जो ब्लड शुगर को बढ़ा सकती है.
डॉक्टर से सलाह लें: अगर आप इंसुलिन या अन्य डायबिटीज की दवाएं ले रहे हैं, तो शहद का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें.
डायबिटीज रोगी सीमित मात्रा में शहद का सेवन कर सकते हैं, लेकिन इसे व्हाइट शुगर का विकल्प नहीं माना जा सकता. शुद्ध और प्राकृतिक शहद का चयन करें और इसे बैलेंस डाइट के साथ मिलाकर खाएं. सबसे जरूरी बात, अपने डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें.
Can Diabetes Be Reversed? क्या पूरी तरह ठीक हो सकती है डायबिटीज, डॉक्टर से जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं