गर्म साग का एक कटोरा सर्दियों की एक शानदार डिश है. साग बनाने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों को बारीक काट लिया जाता है. इसे आमतौर पर सरसों के साग के साथ तैयार किया जाता है. हालांकि, कई लोग सर्दियों के मौसम के दौरान उपलब्ध सभी पत्तेदार सब्जियों के मिश्रण का भी उपयोग करते हैं. यह न केवल स्वादिष्ट है बल्कि बहुत ज्यादा पौष्टिक भी है. हरी पत्तेदार सब्जियों की अच्छाइयों के साथ साग आपको सर्दियों में गर्म रख सकता है. साग का सेवन आमतौर पर मक्की या बाजरे की रोटी के साथ किया जाता है. क्या आप जानते हैं कि बेहतर पोषण के लिए आपको साग के साथ एक और चीज का भी सेवन करना चाहिए? यहां जानें वह चीज क्या है.
एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, न्यूट्रिशनिष्ट लवनीत बत्रा ने खुलासा किया कि व्हाइट बटर आपके साग के साथ जरूर होना चाहिए. व्हाइट बटर पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है जो साग को और भी स्वादिष्ट और पौष्टिक बना देता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यह भी पढ़ें: दही में ये एक चीज मिलाकर खाने से आइसक्रीम की तरह पिघल जाएगा नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल, High Cholesterol वाले जरूर खाएं
साग के साथ व्हाइट बटर खाने के फायदे | Benefits of eating white butter with greens
बटर विटामिन से भरपूर होता है: व्हाइट बटर में विटामिन ए, डी, ई और के होता है. ये फैट में घुलनशील विटामिन शरीर के लिए जरूरी होते हैं. वे अन्य पोषक तत्वों के एब्जॉर्प्शन में भी मदद करते हैं.
आयरन एब्जॉर्प्शन अच्छा होता है: पालक के साथ तैयार करने पर साग में आयरन की मात्रा ज्यादा होती है. व्हाइट बटर में मौजूद हेल्दी फैट प्लांट बेस्ड आयरन के एब्जॉर्प्शन में मदद करते हैं.
गट हेल्थ में सुधार: आपकी आंत आपके पूरे शरीर से जुड़ी हुई है. इसलिए पेट को हेल्दी बनाए रखना जरूरी है. व्हाइट बटर आपकी आंत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह गट हेल्थ को बढ़ावा देता है और सूजन को कम करता है.
कड़वाहट कम करता है: पत्तेदार सब्जियां थोड़ी कड़वी होती हैं. स्वाद को बैलेंस करने के लिए थोड़ा बटर मिलाना वास्तव में मददगार हो सकता है. यह एक मलाईदार बनावट प्रदान करेगा और कड़वाहट कम करेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं