How To Store Methi Leaves: सर्दियों के मौसम में लोग अक्सर मेथी की सब्जी, परांठे खाते हैं. ताजा मेथी की सब्जी के स्वाद के तो कहने ही क्या. पर ठंड का मौसम बीतने के साथ ही मेथी भी बाजार से गायब होने लगती है. लोग खूब सारी मेथी बाजार से लाकर रख तो लेते हैं, पर इसे स्टोर करने का सही तरीका पता ना होने से मेथी के पत्ते जल्दी ही सड़ने लगते हैं और उनमें से बदबू आनी शुरू हो जाती है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो जानें मेथी को किस तरह से स्टोर किया जाना चाहिए.
मेथी के पत्ते कैसे करें स्टोर
हरी मटर की तरह आप मेथी को लंबे समय के लिए स्टोर कर सकते हैं. फिर धीरे-धीरे फ्रिज में से निकालकर इसका सेवन कर सकते हैं. जानें मेथी के पत्तो को स्टोर करने का सही तरीका क्या है-
तरीका-1
- मेथी का डंठल हटा दें. साफ पत्तों को अलग कर लें. इसमें से पीली और खराब पत्तियों को काटकर अलग कर देना चाहिए.
- एक बड़े बर्तन में पानी भरकर मेथी के पत्तों को अच्छी तरह से धो लें. जिससे इन पर जमी मिट्टी साफ हो जाए.
- अब धुले हुए पत्तों को किसी सूखे कपड़े या पेपर पर सूखने के लिए फैला दें.
- मेथी को सुखाकर लंबे समय के लिए स्टोर किया जा सकता है. इसके लिए सूखे मेथी के पत्तों को एयरटाइट जार में भरकर रख लें. यह सूखी मेथी साल भर तक सब्जी, दाल आदि में प्रयोग की जा सकती है.
तन ही नहीं, मन के लिए भी आराम है जरूरी! जानें यूनानी चिकित्सा पद्धति क्या कहती है?

तरीका-2
- मेथी के पत्ते साफ करके धो लें. अब इन्हें हल्का उबाल लें. अतिरिक्त पानी अच्छी तरह निथार दें. इसे सूखने दें.
- अब छोटे पैकेट में भरकर फ्रीजर में स्टोर कर दें. इसे सब्जी, पराठे या दाल में इस्तेमाल किया जा सकता है.
तरीका-3
- मेथी के पत्तों को धोकर साफ कर लें.
- एक बड़े सूती कपड़े को धूप में बिछाएं. लगातार 2 दिनों तक इसे धूप में सुखा लें.
- सूखने के बाद एयरटाइट जार में भरकर रख दें. 6 महीने तक आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.
तरीका-4
- एयर फ्रायर में मेथी को 110°C पर 15 मिनट तक सुखाएं.
- बीच-बीच में पत्तियों को हिला देना चाहिए जिससे पत्ती हर तरफ से सूख जाए.
- जब पत्तियां ड्राई हो जाएं, तो इन्हें एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं