- Symptoms Of Angina: एनजाइना एक प्रकार का सीने में होने वाला दर्द है.
- एनजाइना ज्यादातर हार्ट अटैक से जुड़ा होता है.
- अपच और और एनजाइना से होने वाले सीने में दर्द के बीच अंतर करना मुश्किल है.
Causes Of Chest Pain In Hindi: एनजाइना एक प्रकार का सीने में होने वाला दर्द है जो ज्यादातर हार्ट अटैक से जुड़ा होता है. जब हार्ट में ब्लड फ्लो बाधित होता है. यह कोरोनरी आर्टरी डिजीज (Coronary Artery Disease) का एक लक्षण है जिसका जल्द पता लगाने की जरूरत है ताकि मरीज को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके. चिकित्सा की भाषा में इसे एनजाइना पेक्टोरिस कहा जाता है और आम उपयोग में इसे एनजाइना (Angina) या कभी-कभी तंग सीने में दर्द भी कहा जाता है. इसे इस्केमिक सीने में दर्द के रूप में भी जाना जाता है. एनजाइना या तो एक बार का दर्द हो सकता है या इलाज के बाद भी दोबारा हो सकता है. एनजाइना का दर्द (Angina Pain) आमतौर पर जल्दी दूर हो जाता है और दवा और लाइफस्टाइल में बदलाव से इस स्थिति को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.
एनजाइना का पता कैसे लगाएं? (How To Detect Angina?)
अपच या गैस्ट्रिक के कारण होने वाले सीने में दर्द से एनजाइना के बीच अंतर करना मुश्किल है. हालांकि, एनजाइना के कुछ लक्षण हैं जो इस दर्द को तुरंत दूर करने में मदद कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एनजाइना के लक्षण (Symptoms Of Angina)
- सीने में जलन
- फुलनेस की भावना
- दिल में दबाव महसूस होना
- दिल पर स्क्वीज प्रेशर पड़ता
एनजाइना से जुड़ा सीने में दर्द छुरा घोंपने जैसा लगता है. इस प्रकार का सीने में दर्द अन्य मामलों में नहीं देखा जाता है. एनजाइना का एक अन्य लक्षण शरीर के अन्य हिस्सों जैसे हाथ, गर्दन, कंधे और यहां तक कि जबड़े में दर्द होता है.
इन सभी लक्षणों के साथ एक व्यक्ति को चक्कर आना, थकान, सांस लेने में तकलीफ और एनजाइना के दौरान अत्यधिक पसीना आने का अनुभव होता है; अपच के कारण होने वाले सीने में दर्द में ये लक्षण नहीं पाए जाते हैं.
दांतों का पीलापन खुलकर नहीं हंसने देता? इन 6 घरेलू नुस्खों को अपनाएं शीशे जैसे चमकने लगेंगे दांत
एनजाइना के अन्य लक्षण (Other Symptoms of Angina)
दर्द से संबंधित लक्षणों के अलावा, एनजाइना के कई अन्य लक्षण भी हैं जो दिल के संभावित दौरे का पता लगाने में मदद कर सकते हैं. अगर निम्नलिखित लक्षण बिना किसी कारण के होते हैं, तो निश्चित रूप से डॉक्टर को दिखाना चाहिए.
- उल्टी
- पेट की खराबी
- ब्रेस्टबोन के पीछे दर्द
- पीठ में दर्द
- गले में अचानक दर्द
एनजाइना का दर्द कितने समय तक रहता है? | How Long Does Angina Pain Last?
एनजाइना आमतौर पर 3-5 मिनट तक रहता है. हालांकि, अस्थिर एनजाइना के एपिसोड 15 मिनट तक चल सकते हैं. ये दर्द दूर हो सकते हैं और फिर दोबारा से आ सकते हैं. वे कई घंटों में रुक-रुक कर हो सकते हैं.
शरीर में इन संकेतों से पहचानें विटामिन ए की कमी, जानें कौन से फूड्स को खाने से होगी दूर
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं