Health Benefits of Eating Raw Garlic : हमारे आसपास कई ऐसी चीजें होती हैं, जो न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती हैं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद होती हैं. कच्चा लहसुन (Lahsun ke Fayde) उन्हीं में से एक है. यह एक ऐसा नेचुरल एलिमेंट है, जो किचन में अक्सर पाया जाता है, लेकिन इसके सेहतमंद गुणों से हम अक्सर अनजान रह जाते हैं. लहसुन न सिर्फ खाने के स्वाद (Lahsun Khane ke Fayde) को बढ़ाता है, बल्कि यह शरीर के लिए एक वरदान के रूप में काम करता है. खासकर अगर इसे रोजाना खाली पेट चबाया जाए तो इसके अनगिनत फायदे होते हैं. तो आइए जानते हैं कि कच्चे लहसुन की एक कली को खाने से आपके शरीर को क्या फायदे हो सकते हैं.
कच्चा लहसुन खाने के 6 फायदे (Health Benefits of Eating Raw Garlic)
1. कोलेस्ट्रॉल को कम करता है : आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हम आमतौर पर अनहेल्दी फूड का सेवन करते हैं, जिससे कोलेस्ट्रॉल की समस्या पैदा हो जाती है. लहसुन में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. नियमित रूप से कच्चा लहसुन खाने से आपके ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है, जिससे दिल संबंधी बीमारियों का रिस्क भी कम होता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Also Read: रोज रात में सोने से पहले खा लें भुना हुआ लहसुन फिर देखें कमाल, इन 4 लोगों को तो जरूर खाना चाहिए
2. पुरुषों की सेक्स ड्राइव को बढ़ाता है : लहसुन पुरुषों के लिए भी बहुत फायदेमंद है. यह न सिर्फ सेक्स ड्राइव को बढ़ाता है, बल्कि पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या को भी कम करता है. लहसुन के सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे सेक्सुअल हेल्थ में सुधार होता है और अलग-अलग परेशानियों से राहत मिलती है.
3. आर्थराइटिस के दर्द में राहत : आर्थराइटिस से पीड़ित लोगों के लिए लहसुन एक वरदान साबित हो सकता है. लहसुन में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जो कि आर्थराइटिस के दर्द का मुख्य कारण होते हैं. नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने से आर्थराइटिस के लक्षणों में सुधार होता है और दर्द में भी कमी आती है.
4. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है : अगर आप हाई ब्लड प्रेशर से परेशान हैं, तो लहसुन आपके लिए एक इफेक्टिव रेमेडी हो सकती है. इसमें मौजूद एलिसिन एलिमेंट ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. इससे ब्लड वेसल्स में स्ट्रेस कम होता है और दिल की धड़कन सामान्य रहती है.
5. सर्दी-जुकाम से राहत : सर्दी के मौसम में अक्सर सर्दी-जुकाम हो जाता है लेकिन लहसुन के सेवन से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो शरीर को इन्फेक्शन से बचाते हैं. यह इम्युनिटी को मजबूत बनाता है, जिससे सर्दी और खांसी जल्दी ठीक हो जाती है.
6. एक्ने से निजात : स्किन की समस्या, खासकर एक्ने आजकल काफी आम हो गई है. लहसुन में नैचुरल एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन पर जमा बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं और एक्ने को ठीक करने में मदद करते हैं. अगर आपको एक्ने की समस्या है, तो कच्चा लहसुन खाना या उसे स्किन पर लगाना फायदेमंद हो सकता है.
कैसे खाएं कच्चा लहसुन?
लहसुन का स्वाद और गंध दोनों ही बहुत स्ट्रॉन्ग होते हैं. जिसके कारण इसे सीधे तौर पर खाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. ऐसे में आप शुरुआत में आधी कली लहसुन का सेवन करें और धीरे-धीरे पूरी कली खाना शुरू करें. इसे आप छोटे टुकड़ों में काटकर भी खा सकते हैं, जिससे इसका सेवन करना आसान हो जाता है. अगर आपको स्मेल की समस्या है तो आप इसे थोड़ी देर पानी में भिगोकर भी खा सकते हैं.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं