हंसते-मुस्कुराते वक्त अगर हमारे दांत साफ और चमकदार दिखें, तो हमारा कॉन्फिडेंस बहुत बढ़ जाता है. लेकिन आज के समय में दांतों से जुड़ी समस्याएं काफी देखी जाती हैं. दरअसल गलत खानपान, बहुत ज्यादा चाय-कॉफ़ी पीने या फिर गुटखा-सुपारी चबाने की वजह से दांतों का रंग धीरे-धीरे पीला पड़ने लगता है. कई लोग इस पीलेपन को दूर करने के लिए डेंटिस्ट के चक्कर काटते हैं, जहां न सिर्फ ज्यादा पैसा और समय बर्बाद होता है, बल्कि बार-बार दांतों की घिसाई करवाने से दांत और मसूड़े अंदर से कमजोर भी होने लगते हैं.

अगर आप भी पीले दांतों की इस समस्या से परेशान हैं, तो यूट्यूब चैनल "Maa, yeh kaise karun?" पर शेयर किया गया यह अनोखा घरेलू नुस्खा आपके बहुत काम आ सकता है.
किचन में मौजूद अदरक का इस्तेमाल आमतौर पर चाय और खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन यह आपके दांतों को चमकाने में भी जादुई असर दिखा सकता है.

कैसे बनाएं दांतों को चमकदार बनाने वाला पेस्ट-
इस पेस्ट को बनाने के लिए आपको किचन से केवल ये 4 चीजें चाहिए. अदरक को अच्छे से घिसकर कपड़े या छन्नी की मदद से उसका रस निकाल लें. अदरक और नमक का मेल दांतों की सड़न, कीड़ों और बैक्टीरिया को खत्म करता है, जिससे मसूड़ों के दर्द और सूजन से राहत मिलती है. वही सामान्य नमक जो हम रोज सब्जी में डालते हैं. नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते हैं जो दांतों के जिद्दी पीलेपन को साफ करते हैं. इस पूरे मिश्रण में अपना रोजाना इस्तेमाल करने वाला सफेद कोलगेट पेस्ट या कोलगेट पाउडर अच्छी तरह मिला लें.

कैसे करें इस्तेमाल-
इन सभी चीजों को एक कटोरी में लेकर अच्छे से मिला लें. अब इस तैयार पेस्ट को अपने टूथब्रश पर लगाएं और हल्के हाथों से दांतों पर चारों तरफ रगड़ते हुए ब्रश करें. हफ्ते में केवल 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से ही आपको अपने दांतों में मोतियों जैसी चमक साफ नजर आने लगेगी.

अन्य फायदे-
अक्सर कई लोगों को बहुत ज्यादा ठंडा या गर्म खाने-पीने पर दांतों में तेज झनझनाहट महसूस होती है. अदरक के इस घरेलू उपाय से दांतों की सेंसिटिविटी की यह समस्या भी धीरे-धीरे पूरी तरह ठीक हो जाती है. इसका स्वाद भी काफी अच्छा है, लेकिन अगर आपको इसका स्वाद मुंह में पसंद न आए, तो आप इस पेस्ट के इस्तेमाल के बाद साधारण कोलगेट से एक बार और नॉर्मल ब्रश कर सकते हैं.

इस नुस्खे के बारे में एनडीटीवी ने आयुर्वेद एक्सपर्ट राम अवतार सिंह से बात की. उन्होंने बताया कि अदरक दांतों के लिए बेहद फायदेमंद है. क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. ये गुण मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को कम करने, मसूड़ों की सूजन घटाने और ओरल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. साथ ही, अदरक की प्राकृतिक तासीर मुंह की दुर्गंध को कम करने और दांतों व मसूड़ों को स्वस्थ रखने में भी सहायक मानी जाती है.
ये भी पढ़ें- ब्लड रिपोर्ट में हाई LDL देख कर डर गए? कितना होना चाहिए HDL, LDL, VLDL, ये समझें कोलेस्ट्रॉल का खेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं