आज के समय में कई लोग लिवर से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जिसकी सबसे बड़ी वजह खराब लाइफस्टाइल मानी जाती है. अगर समय रहते खानपान और दैनिक आदतों में सुधार न किया जाए, तो यह कई गंभीर बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकता है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए एनडीटीवी ने आयुर्वेदाचार्य एवं योग गुरु प्रो. डॉ. राम अवतार ने से खास बातचीत की. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित डॉ. राम अवतार को योग, आयुर्वेद, नाड़ी विज्ञान और न्यूरोथेरेपी के क्षेत्र में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है.
बातचीत के दौरान उन्होंने उन 5 जरूरी चीजों के बारे में बताया, जिन्हें अपने डेली रूटीन में शामिल करके लिवर को स्वस्थ रखने और उसकी कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है.
चुकंदर
चुकंदर में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ और फिट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. यह न सिर्फ कई बीमारियों से बचाव करने में मदद करता है, बल्कि लिवर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में भी सहायक माना जाता है.

हल्दी
हल्दी हर किचन की शोभा मानी जाती है. इसमें एंटी बायोटिक और एंटी इन्फ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं साथ ही इसमें खूब सारे न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं, जो लिवर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं.

Photo Credit: Pexels
अदरक
अदरक को एंटीऑक्सीडेंट गुणों का बेहतरीन स्रोत माना जाता है. यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और पेट को साफ रखने में मदद कर सकता है. कई स्टडी में भी यह सामने आया है कि अदरक का नियमित सेवन लिवर की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है.

Photo Credit: Pexels
नींबू
डॉक्टर के मुताबिक अगर आप अपने दिन की शुरुआत नींबू और गर्म पानी के साथ करने करते हैं, तो लिवर को हेल्दी बनाया जा सकता है.

कलौंजी का तेल
आयुर्वेद में कलौंजी के तेल का उपयोग लंबे समय से स्वास्थ्य लाभों के लिए किया जाता रहा है. नियमित और संतुलित मात्रा में इसका सेवन लिवर की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मददगार हो सकता है.
आयुर्वेदाचार्य एवं योग गुरु डॉ. राम अवतार (Prof. Dr. Ram Avtar) एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विशेषज्ञ हैं. उनके पास योग, आयुर्वेद, नाड़ी विज्ञान और न्यूरोथेरेपी में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है.
इसे भी पढ़ें: Sawan 2026: कांवड़ यात्रा पर जाने से पहले जरूर कर लें ये 7 हेल्थ चेक, रास्ते में नहीं होगी परेशानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं