विज्ञापन

'जय जवान-जय किसान'... ध्रुव जुरेल ने नंबर-7 पर शतक जमाने के बाद मनाया अनोखा जश्न, लूट ली महफिल

 Dhruv Jurel celebration viral: कोलंबो टेस्ट मैच में भारत ने नौ विकेट पर 503 रन पर पारी घोषित की. भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने 117 रन और ध्रुव जुरेल ने नाबाद 115 रन की पारी खेली.

'जय जवान-जय किसान'... ध्रुव जुरेल ने नंबर-7 पर शतक जमाने के बाद मनाया अनोखा जश्न, लूट ली महफिल
 Dhruv Jurel का अनोखा जश्न

Jai Jawan, Jai Kisaan, Dhruv Jurel celebarion viral: भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन घोषित कर दी. भारत के लिए ध्रुव जुरेल ने नाबाद 115 रन जबकि ऋषभ पंत ने 63 रन की पारी खेली.  इससे पहले मैच के शुरुआती दिन देवदत्त पडिक्कल ने 117 और कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन बनाये थे.  श्रीलंका के लिए असिता फार्नांडो ने चार विकेट लिये. 

'जय जवान-जय किसान'

बता दें कि  ध्रुव जुरेल ने टेस्ट में जब अपना शतक जमाया तो एक खास तरह का सेलिब्रेशन मनाया जिसने फैन्स का दिल जीत लिया. दरअसल, जब जुरेल ने शतक जमाया तो उन्होंने अपना हाथ उठाया कर अपने शतक को सेलिब्रेट किया. जुरेल ने अपने हाथ पर 'जय जवान, जय किसान' का नारा लिखवा रखा है. जय जवान, जय किसान' को देखकर फैन्स सोशल मीडिया पर गदगद हो गए हैं. 

लाल बहादुर शास्त्री जी के दिए हुए नारे को दिखाकर मनाया जश्न

अपने करियर का दूसरा शतक पूरा करने के बाद जुरेल ने लाल बहादुर शास्त्री जी के दिए हुए नारे को दिखाकर सबके सामने अपने शतक का जश्न मनाया, इस जश्न को फैन्स खूब पसंद कर रेह हैं. 

17 बार भारत ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया 500 का स्कोर

बता दें कि टेस्ट में भारत ने 17वीं बार 500 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने में सफलता हासिल की है. कोलंबो में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन की पारी खेली तो वहीं, ऋषभ पंत ने मैच में 63 रन बनाए. इसके अलावा जायसवाल ने 45 और रविंद्र जडेजा ने 43 रन का स्कोर बनाने में सफल रहे. 

भारत का टेस्ट में विरोधी टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 500+ रन बनाने का रिकॉर्ड

17 - श्रीलंका (48 मैच)
17 - ऑस्ट्रेलिया (112)
13 -  इंग्लैंड (141)
12 -  वेस्ट इंडीज़ (102)
10 -  पाकिस्तान (59)
9 -  न्यूज़ीलैंड (65)
5 - बांग्लादेश (15)
4 - दक्षिण अफ्रीका (46)
4 - जिम्बाब्वे (11)
1 - अफगानिस्तान (2)

ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका में भारत ने रचा इतिहास, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, WTC में ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

ये भी पढ़ें- ऋषभ पंत नंबर 1, धोनी नंबर 5, एशिया में सबसे तेज 1500 रन बनाने दुनिया के टॉप 5 विकेटकीपर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhruv Chand Jurel, India Vs Sri Lanka 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com