विज्ञापन

पेशाब को रोककर रखना कितना खतरनाक, जानें क्यों नहीं करना चाहिए ऐसा, किडनी पर कैसा पड़ता है असर

Urine Holding Risk: क्या आप भी रखते हैं पेशाब को रोककर? अगर आपका जवाब हां है, तो आज से ही कर दें ऐसा करना बंद, नहीं तो पड़ सकता है पछताना.

पेशाब को रोककर रखना कितना खतरनाक, जानें क्यों नहीं करना चाहिए ऐसा, किडनी पर कैसा पड़ता है असर
Urine Holding Risk: पेशाब को क्यों रोककर नहीं रखना चाहिए.

Urine Holding Risk: अक्सर कई लोगों को आपने ये बोलते हुई सुना होगा कि वो काम के चलते पेशाब करने नहीं जाते, बल्कि रोककर रखते हैं और जब उन्हें समय मिलता है तब वो पेशाब करने जाते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आपकी ये आदत कितनी खरतनाक हो सकती है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. इसी बारे में डॉक्टर विकास अग्रवाल ने बताया कि ज्यादा देर तक पेशाब रोकने से क्या होता है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं.

पेशाब काफी देर तक रोकने से क्या होता है- (What happens if you hold urine for a long time)

डॉक्टर बताते हैं कि एक्जेक्टली नॉर्मली हमारी पहली सेंसेशन आती है 200 और 250 ऑफ यूरिन जब हमारा ब्लैडर भर जाता है. अगर हम इसको पोस्टपोन करते हैं तो 300 और मैक्सिमम 400 तक हम होल्ड कर सकते हैं. उसके बाद बहुत ज्यादा दर्द होना चालू हो जाता है. जब हम काफी देर तक अपना यूरिन होल्ड करने की कैपेसिटी रखते हैं और उसको पोस्टपोन करते चले जाते हैं, तो ये सेंसेशन पोस्टपोन होती चली जाती है. इसकी वजह से क्या होता है, जो ब्लैडर की कैपेसिटी है वो काफी बढ़ जाती है. कभी कभार इन्फेक्शन हो जाता है किडनी में भी दबाव हो जाता है. जैसे किडनी में भी पानी भर जाना. 

पेशाब जब हम करने जाते हैं, तो पूरा पेशाब उतर पता है. लेकिन आप लगातार ऐसा करते हैं, तो आपको किडनी से जुड़ी समस्याएं हो सकती है.

1. अगर आप पेशाब को ज्यादा देर तक रोक के रखते हैं, तो इससे किडनी किडनी और ब्लैडर पर बढ़ता है दबाव.

2. पेशाब को ज्यादा देर तक रोककर रखने से यूरिन इंफेक्शन का बढ़ता खतरा बढ़ सकता है.

कब दिखाएं डॉक्टर को- (When to consulting doctor)

अगर आपको पेशाब करने में दर्द महसूस हो रहा है, या बुखार, कमर दर्द लगा तक रहे, तो आपको अपने डॉक्टर से एक बार जरूर परामर्श करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Constipation Natural Remedies: बार-बार होता है कब्ज, तो दवाइयों की जगह इन 3 चीजों का करें सेवन, तुरंत मिलेगा आराम

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com