Benefits Of Papaya Seeds: जब भी बात अच्छे खान-पान की आती है तो हम अपनी डाइट में फ्रूट्स को जरूर शामिल करते हैं. ये सभी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इसी तरह का एक फल है पपीता. इसका सेवन पेट का स्वास्थ्य के लिए लाभदायी माना जाता है. सुबह खाली पेट इसको खाने से डाइटजेशन और मोशन दोनों ही दुरूस्त रहते हैं. कई लोग इसका इस्तेमाल फेस पैक के तौर पर भी करते हैं. लेकिन हर कोई इसके बीजों को निकालकर फेक देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि बेकार समझ कर फेंके जाने वाले ये बीज भी आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं. इनका इस्तेमाल कई बीमारियों को दूर करने में किया जा सकता है. तो आइए पहले जान लेते हैं इसके बीजों के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में.

Photo Credit: iStock
पपीते के बीजों के फायदे
काले रंग के ये बीज कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. हालांकि इनको डायरेक्ट नहीं खाया जा सकता, क्योंकि इनकी स्वादा कसैला होता है. लेकिन इनका इस्तेमाल कई अन्य तरीकों से कर के इनका सेवन किया जा सकता है. इन बीजों को धूप में सुखाकर पीस लें और फिर इसके पाउडर का सेवन किया जा सकता है. तो चलिए जानते हैं इनको खाने से होने वाले फायदे क्या हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
क्या आप भी हो रही है ये दिक्कत, हो सकती है Anxiety, यह है लक्षण और कारण
दिल के लिए
दिल हमारे शरीर के नाजुक अंगों में से एक है. इसलिए जरूरी है कि हम इसका खास ख्याल रखें. पपीते के बीज दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. इनमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं और साथ ही यह बल्ड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखने में मददगार साबित होते हैं.
सूजन के लिए
शरीर में हुई सूजन को दूर करने में भी पपीते के बीज बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं. इनमें पाया जाने वाला एल्कलॉइड, फ्लेलोनॉइड और विटामिन सी सूजन को कम करने में लाभदायी साबित हो सकता है.
स्किन के लिए
स्किन से जुड़ी समस्याओं में भी यह बीज लाभदायी होते हैं. यह एंटी एजिंग का काम करते हैं और स्किन को ग्लोइंग और मुलायम बनाने में मदद करते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं