Ovarian cancer awareness month 2025: हर साल सितंबर का महीना 'डिम्बग्रंथि (ओवेरियन) कैंसर अवेयरनेस मंथ' के रूप में मनाया जाता है. जिसका उद्देश्य स्त्री रोग संबंधी कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाना है. आइए ऐसे में जानते हैं इस कैंसर के बारे में और क्या है लक्षण.
कब से मनाया जा रहा है 'डिम्बग्रंथि (ओवेरियन) कैंसर अवेयरनेस मंथ'| When is 'Ovarian cancer awareness month' celebrated
डिम्बग्रंथि (ओवेरियन) कैंसर अवेयरनेस मंथ हर सितंबर के महीने में मनाया जाता है. जिसका उद्देश्य डिम्बग्रंथि कैंसर, इसके लक्षणों और समय रहते पता लगाने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. बता दें, यह किसी एक ऐतिहासिक घटना से स्पष्ट रूप से जुड़ा हुआ नहीं है, लेकिन सितंबर महीने को ऐसे अभियानों और कार्यक्रमों के लिए नामित किया गया है जिनका उद्देश्य जनता को शिक्षित करना, शोध का समर्थन करना है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- हर रोज सुबह खाली पेट कर लीजिए करी पत्तों का सेवन, उसके बाद जो होगा वो आप सोच भी नहीं सकते
ओवेरियन कैंसर से जुड़े फैक्ट्स | Facts of ovarian cancer
डिम्बग्रंथि कैंसर, अंडाशय में कोशिकाओं की वृद्धि, महिलाओं में कैंसर से होने वाली मृत्यु का एक प्रमुख कारण है. इसे अक्सर "साइलेंट किलर" कहा जाता है क्योंकि इसके लक्षण अस्पष्ट होते हैं और इन्हें आसानी से अन्य स्थितियों के लिए गलत समझा जा सकता है. वहीं ओवेरियन कैंसर से जुड़े फैक्ट्स की बात करें, तो साल 2020 में, दुनिया भर में लगभग 207,252 मौतें हुईं हैं. बता दें, ये कैंसर मुख्य रूप से महिला प्रजनन अंगों को प्रभावित करता है, जिसमें महिलाएं, ट्रांसजेंडर और कुछ नॉन-बाइनरी लोग शामिल हैं.
ओवेरियन कैंसर के लक्षण | Symptoms of Ovarian Cancer
ओवेरियन कैंसर के लक्षण सूक्ष्म होते हैं, जिन्हें आसानी से पहचानना मुश्किल है. सामान्य लक्षणों में लगातार सूजन, पेट में दर्द, खाने के तुरंत बाद पेट भरा हुआ महसूस होना और बार-बार पेशाब आना या पेशाब करने की इच्छा में वृद्धि होना शामिल है.
ओवेरियन कैंसर के कारण | Cause of Ovarian Cancer
ओवेरियन कैंसर का सटीक कारण अभी तक ज्ञात नहीं है, लेकिन यह समझा जाता है कि यह कैंसर ओवरियन के आस-पास की कोशिकाओं के डीएनए में आनुवंशिक उत्परिवर्तन (genetic mutations changes) के कारण विकसित होता है.
फैटी लीवर को जल्दी कैसे ठीक करें? बता रहे हैं Dr. SK Sarin | How to Reduce Fatty Liver
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं