शोधकर्ताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से एमआरआई हार्ट स्कैन के लिए एक नया मॉडल तैयार किया है. इससे समय और संसाधनों की बचत के साथ रोगी की देखभाल में भी सुधार हो सकता है. ईस्ट एंग्लिया (यूईए) शेफील्ड और लीड्स विश्वविद्यालयों की टीमों ने एक मॉडल बनाया है जो हार्ट के चारों चैंबर में एमआरआई स्कैन की जांच करने के लिए एआई का उपयोग करता है. यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंग्लिया के नॉर्विच मेडिकल स्कूल के पंकज गर्ग ने कहा, यह मॉडल हार्ट चेंबर के आकार और कार्य को निर्धारित करता है और डॉक्टरों द्वारा किए गए परिणामों के बराबर लेकिन अकल्पनीय रूप से तेज परिणाम देता है.
उन्होंने कहा कि एक साधारण एमआरआई प्रक्रिया में 45 मिनट लगते हैं, लेकिन नए मॉडल में कुछ सेकंड का ही समय लगता है, जिससे इस क्षेत्र में समग्र सुधार हो सकता है. शोध में 814 रोगियों के डेटा शामिल थे. इसके अलावा, अन्य 101 रोगियों के स्कैन और डेटा के भी नमूने लिए गए.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
ये भी पढ़ें- गर्भवती महिलाओं में लॉन्ग कोविड के लक्षण बने रहेंगे- शोध
पिछले शोध में हार्ट के केवल दो मेन चैंबर पर फोकस किया गया था, नया शोध सभी चार चैंबर्स पर फोकस करता है. टीम ने कहा कि इससे तेज, अधिक सटीक निदान के साथ रोगियों को मदद मिलेगी. उन्होंने भविष्य में कई अस्पतालों के मरीजों के बड़े ग्रुप, कई प्रकार के एमआरआई स्कैनर और चिकित्सा पद्धति में देखी जाने वाली अन्य सामान्य बीमारियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए शोध की आवश्यकता पर भी जोर दिया ताकि सटीकता की पुष्टि की जा सके.
क्या है Gut Health, पाचन को कैसे बनाएं मजबूत, क्यों जरूरी हैं Probiotics| Tips to Improve Gut Health
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं