एक शोध में यह बात सामने आई है कि गर्भावस्था के दौरान कोविड-19 संक्रमण से पीड़ित लगभग 10 में से एक महिला को थकान, पाचन संबंधी समस्या महसूस होती है जो लॉन्ग कोविड से जुड़ी है. इसमें कहा गया है कि गर्भावस्था के दौरान होने वाला कोविड बहुत ज्यादा खतरनाक माना जाता है इसमें शिशु की मौत के साथ समय से पहले जन्म का खतरा भी बना रहता है. जर्नल ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी के प्रकाशित शोध में 1,500 प्रतिभागी शामिल थे, जिन्हें गर्भावस्था के दौरान कोविड हो चुका था और छह महीने बाद उन्हें लक्षण दिखाई दिए. इनमें से 9.3 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्होंने दीर्घकालिक लक्षणों का अनुभव किया है. इनमें थकान, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं और रेगुलर एक्टिविटी से थकावट जैसे लक्षण शामिल है.
ये भी पढ़ें- लिवर को खराब कर सकती हैं खाने की ये चीजें, आज से ही डाइट से करें बाहर, नहीं तो पड़ सकता है पछताना
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
एनआईएच के नेशनल हार्ट लंग एंड ब्लड इंस्टीट्यूट यूएस में कार्डियोवैस्कुलर साइंसेज के डिवीजन के निदेशक डॉ. डेविड गोफ ने कहा, यह एक महत्वपूर्ण शोध है, क्योंकि गर्भावस्था और प्रसव के बाद का समय सबसे अधिक संवेदनशील होता है. यह शोध कोविड और गर्भावस्था के बीच संबंधों पर बात करता है. शोधकर्ताओं ने प्रसूति विशेषज्ञों को सतर्क रहने को कहा है. लॉन्ग कोविड के लक्षण गर्भावस्था के लक्षणों के साथ ओवरलैप हो सकते हैं.
रिपोर्ट किए गए लॉन्ग कोविड लक्षण गर्भावस्था के लक्षण नहीं थे, यह सुनिश्चित करने के लिए उन लोगों पर ही दूसरा शोध किया गया, जिन्होंने जन्म देने के 12 सप्ताह से अधिक समय बाद लक्षण बताए थे. परिणामों में निष्कर्षों की पुष्टि हुई. चूंकि गर्भवती आबादी में लॉन्ग कोविड अधिक प्रचलित है, इसलिए शोधकर्ताओं ने स्वास्थ्य चिकित्सकों से इसके लक्षणों पर नजर रखने को कहा है.
क्या है Gut Health, पाचन को कैसे बनाएं मजबूत, क्यों जरूरी हैं Probiotics| Tips to Improve Gut Health
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं