Border 2 Box Office Collection Day 14: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन जारी रखे हुए है. 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस एक्शन-ड्रामा फिल्म ने 14वें दिन तक भारत में नेट कलेक्शन के मामले में 319 से करोड़ के करीब पहुंच गई है.बॉर्डर 2 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्ते हो गए हैं और दो हफ्ते में सनी देओल की फिल्म ने अपना बजट भी निकला, साथ ही शानदार कमाई कर रही है. बॉर्डर 2 ने अब तक सिनेमाघरों में हर दिन करोड़ों में कमाई की है.
ये भी पढ़ें: एल्विश यादव ने इस एक्ट्रेस संग गुपचुप की सगाई ! देखें पहली तस्वीर
बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, बॉर्डर 2 ने पहले हफ्ते में ही 224.25 करोड़ रुपये नेट कमाए थे, जो हिंदी फिल्मों के लिए काफी मजबूत ओपनिंग वीक रहा. दूसरे हफ्ते में भी वीकेंड पर अच्छी कमाई हुई. दूसरे शुक्रवार 12.53, शनिवार को 20.17 करोड़ और रविवार को 24.22 करोड़. लेकिन वर्किंग डेज पर कलेक्शन कम होकर सिंगल डिजिट में आ गया. बॉर्डर 2 ने 11वें और 12वें दिन 6.52 करोड़-6.69 करोड़, 13वें दिन 4.88 करोड़ रुपये कमाए. वहीं अब 14वें दिन सनी देओल की फिल्म ने 2.4 करोड़ के आसपास कमाई की. कुल मिलाकर भारत में नेट कलेक्शन 322 करोड़ के आसपास पहुंच चुका है.
बॉर्डर 2 का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 348 करोड़ से ज्यादा हो चुका है, और कुछ रिपोर्ट्स में यह 400 करोड़ के करीब या उससे ऊपर बताया जा रहा है. ओवरसीज में भी फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया है, करीब 51 करोड़ के आसपास. फिल्म का बजट 175 करोड़ के करीब माना जा रहा है, इसलिए यह क्लियर हिट साबित हो रही है. फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा और मेधा राणा जैसे कलाकार हैं. निर्देशक अनुराग सिंह की यह फिल्म 1997 की क्लासिक बॉर्डर की सीक्वल है, जो सेना और देशभक्ति की थीम पर बनी है. शुरुआती दिनों में रिलीज के बाद रिव्यूज मिक्स्ड थे, लेकिन दर्शकों का प्यार और रिपीट वैल्यू ने इसे लंबी दौड़ तक पहुंचाया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं