- भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीम शुक्रवार को विश्व कप फाइनल में एक-दूसरे के सामने होंगी.
- भारतीय टीम 10वीं बार फाइनल में पहुंची है और छठा खिताब जीतने की कोशिश करेगी.
- इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रेव ने सेमीफाइनल में शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी.
IND vs ENG, U19 World Cup Final: शुक्रवार को जब आयुष म्हात्रे की अगुवाई में टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ एक्शन में होगी तो उसकी नजरें इंग्लैंड को हराकर अपने छठे अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब पर होगी. भारतीय टीम 10वीं बार फाइनल में पहुंची है. शुक्रवार को फैंस को वैभव सूर्यवंशी से काफी उम्मीदें होंगी, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड रन चेज में भारत को तेज और मजबूत शुरुआत दिलाई थी. वैभव की तूफानी अर्द्धशतक के दम पर टीम इंडिया 311 के लक्ष्य की पीछा करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज करने में सफल हुई थी. ऐसे में एक बार फिर वैभव पर नजरें होंगी. हालांकि, भारत के लिए यह इतना भी आसान नहीं होने वाला है क्योंकि इंग्लैंड भी टूर्नामेंट में अभी तक अजेय रही है.
दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही हैं. इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रेव ने सेमीफाइनल में शतक ठोका था. उन्होंने 110 रनों की पारी खेली थी, जिससे उनकी टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 27 रन से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई.
ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बात अगर भारत और इंग्लैंड के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की करें तो दोनों टीमें 55 बार थूथ वनडे में भिड़ी हैं. इस दौरान भारत ने 41 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि 13 में उसे हार मिली है. वहीं एक मैच टाई रहा है. बात अगर अंडर-19 वर्ल्ड कप की करें तो दोनों देश 9 बार आमने-सामने आए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 7 मैच जीते हैं जबकि 2 में उसे हार मिली है. बीते 5 मैचों की बात करें तो टीम इंडिया ने इस दौरान 3 मैच खेले हैं जबकि दो में उसे जीत मिली है.
भारत को छठे खिताब की तलाश
भारत और इंग्लैंड का हाल ही में टूर्नामेंट की शुरुआत से ठीक पहले एक वार्म-अप मैच में आमना सामना हुआ था. बारिश से बाधित उस मैच में, जेम्स रेव ने 66 गेंदों में 71* रन बनाकर इंग्लैंड को जीत दिलाई थी. इस बार दोनों टीमों के लिए बहुत कुछ दांव पर लगा होगा. ऐसा लग सकता है कि वे पहली बार एक-दूसरे का सामना कर रहे हैं.
इंग्लैंड ने सिर्फ़ एक बार मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. 1998 में. जब यह टूर्नामेंट पहली बार अपने मॉडर्न फॉर्मेट में खेला जा रहा था. तब से, वे सिर्फ़ एक फ़ाइनल में पहुंचे हैं, 2022 में, जब वे भारत से हार गए थे.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का वर्ल्ड कप ड्रामा: नासिर हुसैन के बिगड़े बोल तो फैंस ने दिखाया आईना, दिलाई 2003 की याद
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: कब होगी वाशिंगटन सुंदर की वापसी? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया फिटनेस पर दिया अपडेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं