विज्ञापन

फ्रोजन शोल्डर से 11 महीने की लड़ाई ने नमिता थापर से छील लिया था जिम, योग और डांस, जानें क्या होती है ये समस्या

नमिता थापर ने सोशल मीडिया पर बताया कि शुरुआती 7 महीनों में उन्हें अपनी लगभग सारी फिजिकल एक्टिविटीज छोड़नी पड़ीं. जिम, योग और डांस सब कुछ रुक गया था.

फ्रोजन शोल्डर से 11 महीने की लड़ाई ने नमिता थापर से छील लिया था जिम, योग और डांस, जानें क्या होती है ये समस्या
नमिता थापर का 'फ्रोजन शोल्डर' से उबरने का सफर दर्दनाक और निराशाजनक, दोनों रहा है.

भारतीय बिजनेस वर्ल्ड की जानी-मानी शख्सियत नमिता थापर ने हाल ही में अपनी हेल्थ जर्नी को लेकर एक खुलासा किया, जिसने कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया. शार्क टैंक इंडिया की जज नमिता पिछले 11 महीनों से फ्रोजन शोल्डर जैसी दर्दनाक समस्या से जूझ रही हैं. इस दौरान उन्हें जिम, योग, डांस और यहां तक कि हेडस्टैंड जैसी एक्टिविटीज तक छोड़नी पड़ीं. शुरुआती महीनों में दर्द इतना ज्यादा था कि रोजमर्रा की मूवमेंट भी मुश्किल हो गई थी. लेकिन, धीरे-धीरे उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और फिर से एक्टिव लाइफस्टाइल की ओर लौटने की कोशिश शुरू की. उनकी यह जर्नी न सिर्फ दर्द की कहानी है, बल्कि मजबूत इरादों की मिसाल भी है.

फ्रोजन शोल्डर क्या है? | What Is Frozen Shoulder?

फ्रोजन शोल्डर कंधे के जोड़ में दर्द और जकड़न की समस्या है. इसमें कंधे के आसपास के टिश्यू सख्त हो जाते हैं, जिससे हाथ उठाना, घुमाना या सामान्य काम करना भी मुश्किल हो जाता है.

ये भी पढ़ें: दुनिया के 20 सबसे गर्म शहरों में से 19 भारत के! पारा 40 के पार, हीटवेब में आपका शरीर अंदर से कैसे पिघलता है? जानिए

यह बीमारी धीरे-धीरे तीन स्टेज में बढ़ती है: 

  • फ्रीजिंग स्टेज: दर्द बढ़ता है और मूवमेंट कम होती है.
  • फ्रोजन स्टेज: कंधा लगभग जाम हो जाता है.
  • थॉइंग स्टेज: धीरे-धीरे सुधार शुरू होता है.

नमिता की 11 महीने की मुश्किल जर्नी

नमिता थापर ने सोशल मीडिया पर बताया कि शुरुआती 7 महीनों में उन्हें अपनी लगभग सारी फिजिकल एक्टिविटीज छोड़नी पड़ीं. जिम, योग और डांस सब कुछ रुक गया था. उन्होंने लिखा कि यह सफर धीमा, दर्दनाक और कई बार निराशाजनक रहा. लेकिन, उन्होंने हार नहीं मानी. उन्होंने फिर से धीरे-धीरे जिम और योग शुरू किया, ताकि शरीर एक्टिव बना रहे, खासकर पेरिमेनोपॉज के दौरान. उनकी आखिरी हेडस्टैंड फोटो जुलाई 2025 की है और अब भी वह उस स्थिति तक वापस पहुंचने की कोशिश कर रही हैं.

योग से वापसी की कोशिश

योग करना उनके लिए आसान नहीं रहा. लेकिन, उनकी योग टीचर सुप्रिया (अयंगर इंस्टीट्यूट से जुड़ी मेडिकल योग एक्सपर्ट) ने प्रॉप्स की मदद से उन्हें धीरे-धीरे अभ्यास में वापस लाने में मदद की.

फ्रोजन शोल्डर का किन लोगों को ज्यादा खतरा?
  • 40 से 60 साल के लोग
  • महिलाएं
  • डायबिटीज़ या थायरॉइड के मरीज
  • सर्जरी या चोट के बाद लंबे समय तक कंधा स्थिर रखने वाले

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Frozen Shoulder, Frozen Shoulder Symptoms, Frozen Shoulder Treatment, Frozen Shoulder Causes, Frozen Shoulder Recovery, Namita Thapar Frozen Shoulder, Namita Thapar Health, Namita Thapar Shoulder Pain, Celebrity Frozen Shoulder, Shark Tank India Health, What Is Frozen Shoulder, Frozen Shoulder Exercises, How To Cure Frozen Shoulder, Frozen Shoulder Stages, Frozen Shoulder Pain Relief, Frozen Shoulder Recovery Time, Adhesive Capsulitis Treatment, Frozen Shoulder Home Remedies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com