विज्ञापन

धूप से आते ही सीधा नहा लेते हैं? ये आदत चुपचाप कैसे पहुंचाती है आपके शरीर को नुकसान

Can We Take A Bath After Coming From The Sun: आज सवाल यह है कि क्या धूप से तुरंत बाद आने के बाद नहाना सही है? अगर आपके भी दिमाग में भी यही सवाल चलता रहता है, तो स्टोरी में बने रहिए.

धूप से आते ही सीधा नहा लेते हैं? ये आदत चुपचाप कैसे पहुंचाती है आपके शरीर को नुकसान
क्या धूप में बाहर जाने के बाद नहाना ठीक है?

Can We Take A Bath After Coming From The Sun: गर्मियों में तेज धूप, उमस और लू से बचना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. कई बार ऐसा होता है तेज धूप में भी हमे अपने की कामों को पूरा करने के लिए बाहर जाना पड़ता है. पसीने में भीगने के बाद सबसे पहले हमारे दिमाग में एक ही ख्याल आता है कि घर जाते ही तुरंत नहाना है, लेकिन आज सवाल यह है कि क्या धूप से तुरंत बाद आने के बाद नहाना सही है? अगर आपके भी दिमाग में भी यही सवाल चलता रहता है, तो स्टोरी में बने रहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या धूप में रहने के बाद नहाने का इंतजार करना चाहिए?

शरीर का तापमान बिगड़ सकता है: अगर आप तेज धूप में रहने के तुरंत बाद ठंडे पानी से नहाते हैं, शरीर का तापमान तेजी से नीचे गिर सकता है, जिसके कारण आपको चक्कर आना, थकान बढ़ना या कमजोरी महसूस हो सकती है.

ब्लड सर्क्युलेशन पर असर पड़ सकता है: तेज धूप से आने के बाद अगर आप नहाते हैं, तो ब्लड वेस्सेल्स तेजी से सिकुड़ सकती हैं. अचानक से हुए इस बदलाव से ब्लड सर्क्युलेशन पर असर पड़ सकता है, जिससे सिर दर्द, चक्कर या अनहेल्दी ब्लड फ्लो की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

हार्ट रेट बिगड़ सकता है: जो लोग दिल से जुड़ी दिक्कतों से परेशान है या जिनका ब्लड प्रेशर अनियमित रहता है, उनके लिए धूप से आकर तुरंत ठंडे पानी से स्नान करना जोखिम भरा हो सकता है और ऐसा इसलिए क्योंकि तापमान का बड़ा अंतर दिल की धड़कन पर तनाव डाल सकता है.

कितनी देर बाद नहाना चाहिए?

धूप से घर आने के बाद शरीर को कम से कम 15 से 20 मिनट आराम देना फायदेमंद माना जा सकता है. इस दौरान शरीर का तापमान सामान्य स्तर पर लौट आता है और पसीना भी रुक जाता है. इतना समय इंतजार करने के बाद नहाना शरीर के लिए सुरक्षित माना जा सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

इसे भी पढ़ें: https://ndtv.in/health/kya-diabetes-mein-ganne-ka-juice-pi-sakte-hain-11383103

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com