विज्ञापन

बारिश में ये 7 चीजें जरूर खाएं, इन फूड आइटम्स से बनाएं दूरी, डॉक्टर ने बताए इम्युनिटी बढ़ाने के तरीके

मानसून के मौसम में बीमारियों से बचे रहने के लिए और अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने के लिए अपने खानपान का खास ख्याल रखने की बात की जाती है. यहां जानिए डॉक्टर की बताया पूरी फूड लिस्ट जो आपको बारिश के मौसम में खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए.

बारिश में ये 7 चीजें जरूर खाएं, इन फूड आइटम्स से बनाएं दूरी,  डॉक्टर ने बताए इम्युनिटी बढ़ाने के तरीके
मानसून में क्या खाएं और क्या ना खाएं.

मानसून का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन इस दौरान संक्रमण, फूड पॉइजनिंग और पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. बारिश के मौसम में वातावरण में नमी अधिक होने के कारण बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपते हैं. यही वजह है कि डॉक्टर  इस मौसम में खानपान को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह देते हैं. उनका कहना है कि सही डाइट अपनाकर न केवल संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकता है, बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को भी मजबूत बनाया जा सकता है.

एशियन हॉस्पिटल में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के डायरेक्टर एंड एचओडी डॉक्टर अमित मिगलानी का कहना है, "मानसून में शरीर को ऐसे खाद्य पदार्थों की जरूरत होती है, जो आसानी से पच जाएं, ताजे हों और इम्युनिटी को बेहतर बनाए रखें. इस मौसम में बाहर का खुला और बासी खाना खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे फूड इंफेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.

बारिश में ये 7 चीजें जरूर खाएं 

1. मौसमी फल

सेब, अनार, नाशपाती, पपीता और अमरूद जैसे ताजे फल विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं. इन्हें अच्छी तरह धोकर ही खाएं.

2. अदरक और लहसुन

अदरक और लहसुन में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. इन्हें रोजमर्रा के भोजन में शामिल करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को समर्थन मिलता है.

3. हल्दी 

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन शरीर में सूजन कम करने और संक्रमण से लड़ने में मददगार माना जाता है. इसे दाल, सब्जी या हल्दी वाले दूध के रूप में लिया जा सकता है.

4. प्रोटीन युक्त भोजन

मूंग दाल, मसूर दाल, पनीर, अंडा, दही और अंकुरित अनाज जैसे प्रोटीन स्रोत शरीर की मरम्मत और इम्युनिटी बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं.

5. विटामिन-सी वाले खाद्य पदार्थ  

आंवला, नींबू, अमरूद और शिमला मिर्च जैसे खाद्य पदार्थ शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं.

6. गर्म सूप और हर्बल ड्रिंक

गर्म सूप, नींबू पानी और अदरक-तुलसी जैसी हर्बल ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ मौसम में होने वाली असहजता को कम करने में मदद कर सकती हैं.

7. पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी

बारिश के मौसम में प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है. हमेशा उबला या फिल्टर किया हुआ पानी ही पिएं.

मानसून में इन चीजों से रहें दूर 

डॉक्टर के अनुसार मानसून में कुछ खाद्य पदार्थ संक्रमण का जोखिम बढ़ा सकते हैं.

  • सड़क किनारे मिलने वाला खुला खाना
  • बासी या कई घंटे पहले बना भोजन
  • कटी हुई फल और सलाद, जो लंबे समय तक खुले में रखे हों
  • अधपका मांस, मछली और अंडा
  • गंदे पानी से बनी बर्फ और पेय पदार्थ- अत्यधिक तला
  • भुना और मसालेदार भोजन
  • बिना धोए फल और सब्जियां

डॉ.  कहते हैं, "मानसून में पाचन तंत्र थोड़ा संवेदनशील हो सकता है. इसलिए हल्का, ताजा और घर का बना भोजन सबसे सुरक्षित विकल्प है. भोजन बनाने और खाने से पहले हाथों की सफाई तथा रसोई की स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखें."इम्युनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आदतेंविशेषज्ञों का कहना है कि केवल पौष्टिक भोजन ही काफी नहीं है. पर्याप्त नींद, नियमित शारीरिक गतिविधि, तनाव पर नियंत्रण और पर्याप्त पानी पीना भी मजबूत इम्युनिटी के लिए जरूरी है. इसके अलावा, ताजे भोजन का सेवन करें और भोजन को लंबे समय तक कमरे के तापमान पर न रखें.

डॉक्टर की सलाह 

डॉ. अमित मिगलानी का कहना है, "मानसून में छोटी-सी लापरवाही भी पेट के संक्रमण, उल्टी-दस्त और वायरल बीमारियों का कारण बन सकती है. यदि लगातार पेट दर्द, उल्टी, दस्त या तेज बुखार जैसी समस्या हो तो घरेलू उपचार पर निर्भर रहने के बजाय डॉक्टर से तुरंत सलाह लें. सही डाइट और स्वच्छ खानपान ही इस मौसम में स्वस्थ रहने का सबसे प्रभावी तरीका है.

"विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून में संतुलित और स्वच्छ आहार अपनाकर संक्रमण के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है. यदि खानपान के साथ स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली पर भी ध्यान दिया जाए, तो पूरे बारिश के मौसम में शरीर को स्वस्थ और इम्युनिटी को मजबूत रखा जा सकता है.

डॉ. अमित मिगलानी को गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, हेपेटोलॉजी और थेरेप्यूटिक एंडोस्कोपी के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है.

ये भी पढ़ें: बरसात में बीमारियों से बचना है डाइट में इन चीजों को करें शामिल, इस फूड आइटम्स से बना लें दूरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon Diet Chart, Expert Advice For Healthy Immunity, Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com