विज्ञापन

मिलावटी शराब पीते ही नहीं दिखते लक्षण, 24 घंटे बाद हो सकती है जानलेवा स्थिति

अगर आपकी ड्रिंक में मेथनॉल जैसा जहरीला केमिकल मिला हो, तो यही एक पैग जानलेवा साबित हो सकता है. सबसे खतरनाक बात यह है कि शुरुआत में इसका असर सामान्य शराब जैसा ही लगता है, इसलिए ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं चलता कि वे शराब नहीं, बल्कि जहर पी चुके हैं.

मिलावटी शराब पीते ही नहीं दिखते लक्षण, 24 घंटे बाद हो सकती है जानलेवा स्थिति
मिलावटी शराब में मिला मेथनॉल क्यों है जानलेवा? जानें लक्षण, खतरे और बचाव के तरीके
NDTV

वीकेंड पर दोस्तों के साथ पार्टी करना या सस्ती डील देखकर शराब खरीद लेना कई लोगों की आदत होती है. लेकिन अगर आपकी ड्रिंक में मेथनॉल जैसा जहरीला केमिकल मिला हो, तो यही एक पैग जानलेवा साबित हो सकता है. सबसे खतरनाक बात यह है कि शुरुआत में इसका असर सामान्य शराब जैसा ही लगता है, इसलिए ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं चलता कि वे शराब नहीं, बल्कि जहर पी चुके हैं. आइए जानते हैं कि मिलावटी शराब इतनी खतरनाक क्यों होती है और इससे कैसे बचा जा सकता है.

आखिर शराब में मिलावट क्यों की जाती है?

ब्रांडेड शराब पर टैक्स ज्यादा होने के कारण उसकी कीमत भी अधिक होती है. इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए नकली शराब में मेथनॉल मिला देते हैं.

कई बार अवैध तरीके से शराब बनाने के दौरान गलत प्रक्रिया अपनाने से भी मेथनॉल बन जाता है. चूंकि यह इंडस्ट्रियल केमिकल सस्ता होता है, इसलिए इसका गलत इस्तेमाल किया जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

शरीर के अंदर से कैसे नुकसान पहुंचाती है ये?

मेथनॉल शरीर में पहुंचने के बाद फॉर्मेल्डिहाइड और फिर फॉर्मिक एसिड में बदल जाता है. इससे खून जरूरत से ज्यादा अम्लीय हो जाता है, जिसे मेडिकल भाषा में मेटाबॉलिक एसिडोसिस कहा जाता है.

शुरुआत में व्यक्ति को सामान्य शराब जैसा ही नशा महसूस होता है, लेकिन 12 से 24 घंटे बाद तेज पेट दर्द, उल्टी, सांस लेने में तकलीफ, धुंधला दिखाई देना, अंधापन, दौरे और कोमा जैसे गंभीर लक्षण सामने आ सकते हैं.

अगर गलती से पी ली तो क्या करें?

अगर किसी व्यक्ति ने मिलावटी शराब पी ली हो या ऐसा संदेह हो, तो बिना देर किए उसे ऐसे अस्पताल ले जाएं जहां डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध हो.

हमेशा लाइसेंस प्राप्त और भरोसेमंद दुकानों से ही शराब खरीदें. सील बंद बीयर, वाइन या ड्यूटी फ्री से खरीदी गई शराब में मिलावट की संभावना अपेक्षाकृत कम होती है. घर में बनी शराब, लोकल कॉकटेल या बाजार भाव से बहुत सस्ती मिलने वाली ड्रिंक्स से बचें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Methanol Poisoning, Alcohol Poisoning
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com