इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर एक क्रू मेंबर की “गंभीर मेडिकल कंडीशन” की वजह से NASA को तय समय से कई महीने पहले ही एस्ट्रोनॉट और उसके तीन क्रू मेंबर्स को धरती पर वापस लाना पड़ा. सीनियर स्पेस एजेंसी अधिकारियों के मुताबिक, ऑर्बिटिंग लैबोरेटरी के 25 साल के इतिहास में यह पहली इमरजेंसी वापसी है, जिसने स्पेस मिशन की चुनौतियों को फिर से सामने ला दिया है.
NASA ने क्यों लिया यह बड़ा फैसला
NASA एडमिनिस्ट्रेटर जेरेड इसाकमैन ने गुरुवार को वाशिंगटन में एक शॉर्ट-नोटिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टर्स को बताया कि उन्होंने और मेडिकल ऑफिसर्स ने एस्ट्रोनॉट को वापस लाने का फैसला किया. हालांकि उन्होंने उस एस्ट्रोनॉट की पहचान नहीं बताई. उनका कहना था कि “इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर इसका ठीक से डायग्नोसिस और इलाज करने की क्षमता नहीं है.” इसी कारण मिशन को समय से पहले समाप्त करना जरूरी था.
Crew-11 मिशन और मेडिकल प्राइवेसी
NASA अधिकारियों ने यह साफ नहीं किया कि Crew-11 मिशन के चार एस्ट्रोनॉट्स में से किसे यह मेडिकल समस्या हो रही थी या यह कैसे हुई. उन्होंने क्रू मेंबर की पहचान को प्राइवेट रखा. NASA के चीफ हेल्थ और मेडिकल ऑफिसर जेम्स पोल्क ने कहा, “यह कोई ऐसी चोट नहीं थी जो ऑपरेशन के दौरान लगी हो,” यानी यह दिक्कत काम के दौरान नहीं हुई थी.
ये भी पढ़ें: बढ़ती उम्र में भी तेज होगा आपका दिमाग, फॉलो करें ये 5 ब्रेन एक्सरसाइज, कुछ भी नहीं भूलेंगे आप
Spacewalk क्यों हुआ कैंसिल
Crew-11 में U.S. एस्ट्रोनॉट्स ज़ेना कार्डमैन और माइक फिंके, जापानी एस्ट्रोनॉट किमिया यूई और रूसी कॉस्मोनॉट ओलेग प्लैटोनोव शामिल हैं. यह टीम अगस्त में फ्लोरिडा से लॉन्च हुई थी और मई के आसपास लौटने वाली थी.
काफी मुश्किल होता है स्पेसवॉक
स्टेशन के डेज़िग्नेटेड कमांडर फिंके और फ्लाइट इंजीनियर कार्डमैन को गुरुवार को 6.5 घंटे का स्पेसवॉक करना था. स्पेसवॉक बेहद मुश्किल और रिस्की मिशन होते हैं, जिनके लिए महीनों की ट्रेनिंग जरूरी होती है. बता दें कि NASA ने 2024 में भी एक स्पेसवॉक आखिरी मिनट में कैंसिल किया था, इस दौरान एक एस्ट्रोनॉट को “स्पेससूट में दिक्कत” हुई थी. वहीं 2021 में U.S. एस्ट्रोनॉट मार्क वांडे हेई ने नस दबने की वजह से अपना स्पेसवॉक कैंसिल कर दिया था.
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं