विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2018

आखिर क्यों है MP में बीमारियां फैलने का खतरा... क्या बरतें सावधानियां

मौसमी बीमारियों जैसे उल्टी-दस्त, डायरिया, बुखार एवं अन्य गंभीर बीमारियों से संक्रमण का खतरा होता है.

आखिर क्यों है MP में बीमारियां फैलने का खतरा... क्या बरतें सावधानियां
फाइल फोटो
भोपाल:

मध्य प्रदेश में बदलते मौसम के चलते बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बीमारियों से बचने के लिए खास तौर पर सतर्कता बरतें. 

आधिकारिक तौर पर जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मौसमी बीमारियों जैसे उल्टी-दस्त, डायरिया, बुखार एवं अन्य गंभीर बीमारियों से संक्रमण का खतरा होता है. बीमारियों से बचाव के लिए पीने के पानी को उबालकर कर इस्तेमाल में लाएं एवं ताजा भोजन करें.

लोगों से अपील की गई है कि बाजार में मिलने वाले खुले भोज्य पदार्थों का सेवन न करें, ठीक से हाथ धोकर ही भोजन का सेवन करें. घर के आस-पास पानी जमा न होने दें. गंभीर स्थिति में निशुल्क 108 वाहन से निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर इलाज कराएं. 

और खबरों के लिए क्लिक करें.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Health News, Health News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com