अच्छी और बेहतर नींद आपकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ के लिए जरूरी होती है. यह आपके जीवन की गुणवत्ता और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है. आपको बता दें कि अगर आप पूरी नींद नहीं लेते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है, किस तरह से ये आपको पता होना चाहिए. जिस तरह के कम सोने के नुकसान हैं ठीक उसी तरह, बहुत ज़्यादा सोना भी आपके स्वास्थ्य के लिए बुरा है. ज़्यादा सोना नींद संबंधी विकार, थकान, नींद के खोए हुए घंटों को पूरा करने या किसी मेडिकल कंडीशन का परिणाम हो सकता है. अगर आप इस सर्दी में सामान्य से ज़्यादा सो जाते हैं, तो ज़्यादा सोने के इन दुष्प्रभावों पर एक नजर डालें.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ज्यादा सोने के हानिकारक प्रभाव
यह आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है और आमतौर पर स्ट्रेस और चिंता से जुड़ा होता है. जो लोग अधिक सोते हैं, उन्हें ज्यादा थकान, लो एनर्जी लेवल और बार-बार मूड स्विंग्स हो सकता है.
ज्यादा सोने से हार्ट रोग, डायबिटीज और सिरदर्द जैसी स्वास्थ्य स्थितियों का जोखिम भी बढ़ सकता है.
फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण लंबे समय तक सोने से पीठ दर्द हो सकता है. रेगुलर एक्सरसाइज पीठ दर्द और कई अन्य समस्याओं को दूर रखने में मदद कर सकता है.
बहुत ज्यादा या बहुत कम सोने से आपका डाइट पैटर्न और पूरे दिन फिजिकल एक्टिविटी के लेवल पर असर पड़ता है, जिससे आपका वजन बढ़ सकता है.
आपको कितनी नींद की ज़रूरत है?
अक्सर यह सलाह दी जाती है कि वयस्कों को 7-9 घंटे की नींद लेनी चाहिए. हालाँकि, आपको हर रात कितनी नींद की ज़रूरत है, यह उम्र, शारीरिक गतिविधि के स्तर और लाइफस्टाइल जैसे कई कारकों पर निर्भर करता है.
अगर आप ज़्यादा सो रहे हैं, तो इससे जुड़ी परेशानियो को रोकने के लिए एक्सपर्ट की मदद लें. साथ ही, अपने स्लीप साइकल को ठीक करने के लिए जरूरी बदलाव करें. एक ही समय पर सोने और जागने की कोशिश करें. दिन में कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें. साथ ही, सोने से ठीक पहले कैफीन, शराब और भोजन का सेवन करने से बचें.
कोलेस्ट्रॉल हार्ट के लिए कितना खतरनाक है? खराब कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ने लगता है? जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं