Wrinkles Home Remedies: स्किन केयर का ध्यान न रखने से आप अपनी नेचुरल चमक खो बैठते हैं. बहुत बार स्किन की चमक फीकी दिखने लगती है. साथ ही कम उम्र में ही चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगती हैं. स्किन को फिर से टाइम और ग्लोइंग बनाने के लिए घरेलू नुस्खे कारगर हैं. हालांकि बहुत कम लोगों को इनके बारे में पता होता है. कुछ प्राकृतिक तेल भी हैं जो त्वचा को टाइट करने में मदद करते हैं. नीम का तेल एक नेचुरल स्किन केयर ऑयल है. इसमें एंटी बैक्टीरियल और सूजन-रोधी गुण होते हैं. चेहरे पर कसावट लाने के लिए नीम का तेल काफी फायदेमंद माना जाता है. इसलिए इसका उपयोग स्किन में एक्ने और लालिमा को कम करने में मदद के लिए कारगर माना जाता है. नीम ऑयल कोलेजन को बढ़ाता है और झुर्रियों को गायब करके स्किन की समय से पहले उम्र बढ़ने से भी रोक सकता है. स्किन के लिए नीम ऑयल के फायदे कई हैं. लटकती स्किन को टाइट करने और ग्लोइंग बनाने के लिए इस तेल का इस्तेमाल करने के कुछ फायदों के बारे में जान लीजिए.
झुर्रियां हटाने के लिए तेल | Oil To Remove Wrinkles
1. झुर्रियों को कम करता है ये तेल
नीम के तेल में हाई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो सेलुलर डैमेज का कारण बनने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़कर त्वचा की समय से पहले उम्र बढ़ने को रोकने में मदद कर सकते हैं. इसमें कैरोटीनॉयड भी होता है जो कोलेजन को बढ़ावा दे सकता है.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
2. स्किन ऑयल को मैनेज करता है
इसमें मौजूद फैटी एसिड स्किन के सीबम को बैलेंस करने में मदद करते हैं ताकि यह बहुत ज्यादा ऑयली या ड्राई न दिखे. ये आपके टी-जोन (माथे, नाक और ठुड्डी) जैसे समस्या वाले क्षेत्रों में चमक को कंट्रोल करते हुए एक समान रंगत बनाने में मदद करता है.
ये भी पढ़ें: अगर आप भी करते हैं रात में इन चीजों का सेवन तो बढ़ सकता है मोटापा, आज से ही डाइट से करें बाहर:
3. सूजन रोधी गुण
अपने सूजन-रोधी गुणों के साथ नीम का तेल मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ते हुए मौजूदा ब्रेकआउट को शांत कर सकता है. ये अपने प्राकृतिक एंटीफंगल गुणों के साथ-साथ विटामिन ई के कारण घावों के उपचार के समय को तेज करने में मदद करता है.
4. त्वचा की सूजन को कम करता है
नीम का तेल अपने प्राकृतिक जीवाणुरोधी और एंटीवायरल यौगिकों के कारण इन सामान्य स्किन प्रोब्लम्स के कारण होने वाली सूजन से राहत दिला सकता है.
5. स्किन इंफेक्शन से लड़ता है
नीम के अर्क का उपयोग अक्सर फंगल इंफेक्शन के इलाज के रूप में किया जाता है, क्योंकि इसमें शक्तिशाली रोगाणुरोधी गुण होते हैं जो बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं