मोटापा, वजन बढ़ने की समस्या आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. मोटापा अधिक बढ़ जाने के कारण ये न सिर्फ सुदंरता को कम करने का काम करता है बल्कि शरीर में कई समस्याओं की वजह भी बन सकता है. वजन को कंट्रोल में रखने के लिए हमें हमेशा अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए. अगर आपको अपना वजन कम करना है तो आप सही खान-पान की जरूरत है. असल में वजन को कम करना कोई एक दिन का काम नहीं है. इसके लिए बैलेंस डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज की भी जरूरत है. अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो रात के समय भूलकर भी कुछ चीजों का सेवन न करें. इससे न सिर्फ आपकी सेहत पर असर पड़ेगा बल्कि मोटापे का कारण भी बन सकता है. तो चलिए जानते हैं ऐसे ही फूड्स के बारे में जिनको रात के समय नहीं खाना चाहिए.
रात में न करें इन चीजों का सेवन- Do Not Consume These Things At Night:
1. तली चीजें-
रात के समय तली हुई चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि इनमें अधिक मात्रा में कार्ब और फैटी एसिड होता है. जो पेट में एसिडिटी और वज़न बढ़ने की समस्या पैदा कर सकते हैं.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ये भी पढ़ें- सावधान! कहीं आप भी तो नहीं करते जरूरत से ज्यादा सेब का सेवन, सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

Photo Credit: iStock
2. चॉकलेट-
चॉकलेट खाना हम सभी को पसंद होता है. लेकिन इसको रात में खाने से बचें. क्योंकि चॉकलेट में कैफीन की मात्रा अधिक होती है. जो आपकी नींद पर असर डाल सकती है. और कम नींद लेना आपके वजन को बढ़ा सकता है.
3. मसाले वाला खाना-
रात में अधिक मसाले वाले खाने से बचें. क्योंकि मसालों का अधिक सेवन करना आपके पेट को खराब कर सकता है. जिसकी वजह से दस्त जैसी समस्या का कारण बन सकता है.
4. ब्रोकली-
ब्रोकली एक हरी सब्जी है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. ब्रोकली में फाइबर पूर्ण रूप से पाया जाता है. जो रात के समय सही से पच नहीं पता हैं. जिससे वजन बढ़ सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं