विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2025

जया बच्चन ने कहा, छोटे बच्चे बदतमीजी करें तो उन्हें पीटना चाहिए, जानें- समझाने का ये तरीका कितना सही है?

Parenting Tips: जया बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब छोटे बच्चे बदतमीजी करें, तो उन्हें एक- दो थप्पड़ लगा देना चाहिए. आइए जानते हैं, बच्चों को पीटना कितना सही है?  

जया बच्चन ने कहा, छोटे बच्चे बदतमीजी करें तो उन्हें पीटना चाहिए, जानें- समझाने का ये तरीका कितना सही है?
Parenting Tips: जया बच्चन ने कहा, छोटे बच्चे बदतमीजी करें तो उन्हें पीटना चाहिए.

Parenting Tips: यह तो हम सभी जानते हैं कि जया बच्चन का स्वभाव काफी सख्त है और वह खुद को एक स्ट्रिक्ट मां कहती हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में जया बच्चन ने बताया कि कभी- कभी जब छोटे बच्चे बदतमीजी करते हैं, तो उन्हें प्यार से पुचकारने की बजाए एक - दो थप्पड़ लगा देना सही है. बता दें, जहां आज के समय में कम ही पेरेंट्स बच्चों पर हाथ उठाते हैं, वहीं जया बच्चन ने कहा कि उन्हें कई चीजें सीखाने के लिए डांट- फटकार के साथ थप्पड़ लगा देना चाहिए. आइए जानते हैं, इस बारे में. 

छोटे बच्चे को सिखाना जरूरी

जया बच्चन ने कहा, आज के समय में ऐसा कहना गलत हो सकता है, लेकिन जब कभी छोटे बच्चे बदतमीजी करते हैं और आपकी बात बिल्कुल न मानें तो एक- दो थप्पड़ लगा देना चाहिए.  ताकि बच्चे समझ सके कि हमने जो किया है, वह गलत किया है और इस कारण मुझे थप्पड़ लगा है.
 

जया बच्चन ने आगे कहा कि, मैं यह नहीं कहती हूं कि आप बहुत ज्यादा बच्चों की पिटाई करें, लेकिन बच्चों का सही चीजें सीखना जरूरी है. क्योंकि मैंने कई बार देखा है कि बच्चे बदतमीजी करते हैं. मैंने कई पब्लिक प्लेस में ऐसा देखा है और उस समय मुझे लगता है कि बच्चों के कान खींचकर उन्हें बैठा देना चाहिए और उन्हें बताना चाहिए कि ऐसा नहीं करना है.

जया ने कहा- बच्चे मुझसे डरते थे

जया बच्चन ने खुद को स्ट्रिक्ट मां कहा है. उनका कहना है कि अभी तो नहीं, लेकिन जब मेरे बच्चे छोटे थे, तो वह मुझसे काफी डरा करते थे. आपको बता दें,  उनकी बेटी श्वेता नंदा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे उनकी मां जया बच्चन ने उन्हें बचपन में बुरी तरह से पीटा था.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

 


 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaya Bachchan On Parenting, Jaya Bachchan, Parenting Tips, How To Raise Your Kids, Baccho Ka Peetna Sahi Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com