Easy Yoga Poses for Depression and Anxiety: आजकल की व्यस्त जिंदगी में घर और दफ्तर के बीच तालमेल बिठाते हुए कब चिंताएं हमे घेर लेती हैं, पता नहीं चलता. काम के प्रेशर और परिवार के बीच फंसकर तनाव और एंजाइटी (Anxiety) दिमाग में घर कर जाती हैं और यही धीरे धीरे लोगों को डिप्रेशन (Depression) का शिकार बनाती हैं. ऐसे में योग (Yogasana) डिप्रेशन को आपकी जिंदगी से बाहर निकाल फेंकने के लिए बेहतरीन विकल्प कहा जा सकता है.
Yoga for Stress Relief : यूं भी योग तन के साथ साथ मन का भी इलाज करता है और इसे करने से दिमाग को सुकून के साथ साथ शांति महसूस होती है और एकाग्रता बढ़ती है. सही योगासनों की मदद से दिमाग रिलैक्स होता है और व्यक्ति अवसाद की चपेट से निकल पाता है. तो चलिए आज जानते हैं कि डिप्रेशन और एंजाइटी को दूर करने के लिए कौन से आसन करना फायदेमंद हो सकते हैं.
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
एंजाइटी और डिप्रेशन से उबरने में मददगार 4 योगासन | 4 Easy Yoga Poses for Depression and Anxiety
सुखासन (Easy Pose)

Photo Credit: iStock
ऐसे लोग जो तनाव के चलते ज्यादा गुस्से का शिकार हो जाते हैं, उनको बार बार क्रोध आता है और हर वक्त उनका मूड खराब रहता है. ऐसे लोगों के लिए सुखासन काफी फायदेमंद साबित होता है.
बालासन (Child Pose)

Photo Credit: iStock
बालासन में उस मुद्रा को अपनाया जाता है जिसमें बालक मां के गर्भ में होता है. इस आसन को करने से शारीरिक सपोर्ट के साथ साथ मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूती मिलती है. इस आसन को करने से इच्छाशक्ति में इजाफा होता है और दिमाग में सकारात्मकता बढ़ती है. इसका नियमित अभ्यास किया जाए तो कुंडलिनी जागरण में भी काफी मदद मिलती है.
भुजंगासन (Bhujangasana)

भुजंगासन से तनाव दूर करने में मदद मिलती है. इसकी मदद से रीढ़ की हड्डी में तो सुधार होता ही है, साथ ही मानसिक बल को पुख्ता करता है और दिमाग की नसों का आराम पहुंचाता है. इसके नियमित अभ्यास से डिप्रेशन और तनाव में काफी राहत मिल सकता है.
सेतु बंधासन (Setu Bandhasana)

Photo Credit: iStock
सेतु बंधासन अपने नाम के अनुरूप हमारे दिमाग और शरीर के बीच तालमेल बिठाने का काम करता है. जिस तरह स्वस्थ मन के लिए स्वस्थ शरीर जरूरी है, उसी प्रकार एक अच्छे शरीर के लिए मन का स्वस्थ होना काफी महत्वपूर्ण है. सेतुबंधासन दिमाग और शरीर के बीच संतुलन पैदा करता है और इससे दोनों के बीच सामंजस्य बढ़ता है. इससे दिमाग से तनाव कम होता है और डिप्रेशन में काफी लाभ होता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Yoga Asanas For Stress Relief : स्ट्रेस को दूर करेंगे ये 5 योगासन | Yoga Poses for Stress Relief
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं