स्ट्रेस, एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसे शब्द आम हो चले हैं. तनाव और चिंता जैसी मानसिक समस्याओं (Mental Problems) से निपटने के लिए योग (Yoga) बेहद कारगर माना जाता है. योग की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ रही है क्योंकि लोग इसके शारीरिक और मानसिक लाभों को पहचान रहे हैं. बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भी योग की अहमियत पर जोर दे रही हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मलाइका अक्सर अपने फैंस के साथ फिट रहने के आइडियाज और वर्कआउट टिप्स (Workout Tips) शेयर करती रहती हैं. मलाइका अरोड़ा ने हाल में एक वीडियो शेयर कर मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) के लिए योग की अहमियत पर जोर दिया. हाल ही में मलाइका ने एक पोस्ट शेयर की है जिसमें वह ध्यान लगाते और ब्रिदिंग एक्सरसाइज (Breathing Exercise) करते नजर आ रही हैं. ध्यान मुद्रा का ये वीडियो शेयर कर मलाइका ने योग करने के फायदों के बारे में बताया है.
मलाइका ने बताए योग और ध्यान करने के फायदे:
मलाइका ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मेरे साथ गहरी सांस लें. ध्यान योग का एक अभिन्न अंग है, यह मुझे तनाव दूर करने, बेहतर ध्यान केंद्रित करने और मेरे दिमाग को वर्तमान क्षण में लाने में मदद करता है'.
हेल्दी फ्रूट अनार को खाने से पहले नुकसान भी जान लीजिए, जानें किन लोगों को बचना चाहिए
ध्यान सकारात्मक विचारों को प्रवाहित होने देता है और नकारात्मकता को दूर करता है. मलाइका का कहना कि हर दिन कम से कम 5 मिनट ध्यान योग जरूर करना चाहिए. इससे दिन भर के लिए एनर्जी मिलती है और तनाव दूर करने में मदद मिलती है. ये मन को शांति और सुकून देता है, साथ ही पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाता है.
Yoga Asanas For Stress Relief : स्ट्रेस को दूर करेंगे ये 5 योगासन | Yoga Poses for Stress Relief
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं