International Nurses Day 2023 History & Theme: अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस (International Nurses Day 2023) पूरे दुनिया में अस्पतालों और प्राइवेट चेंबर्स में काम करने वाली नर्सों के योगदान का सम्मान करने के लिए एक खास दिन है. हर साल इसे 12 मई को फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती पर मनाया जाता है. इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्सेज (ICN) की तरफ से इस खास दिन को चुना गया था और 1974 से आधिकारिक रूप से इसे मनाया जा रहा है. फ्लोरेंस नाइटिंगेल (Florence Nightingale) एक ब्रिटिश नर्स और समाज सुधारक थी, जिन्होंने हेल्थ के क्षेत्र में सुधार के लिए अपनी जिंदगी समर्पित कर दी थी. आइए नर्स डे के महत्व और इतिहास को जानते हैं, साथ ही इस साल के थीम के बारे में भी हम यहां बता रहे हैं.
अंतरराष्ट्रीय नर्स डे का इतिहास (History of International Nurses Day)
साल 1965 से इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्स (ICN) इस दिन को मनाती आ रही हैं. इसके बाद जनवरी 1974 में 12 मई को ऑफिशियल तरीके से 'अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस' की घोषणा कर दी गई, क्योंकि इसी डेट पर फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म हुआ था, जिन्हें आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक माना जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अंतरराष्ट्रीय नर्स डे 2023 की थीम (Theme of International Nurses Day 2023)
इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्स (ICN) ने साल 2023 के लिए अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 2023 की थीम की घोषणा कर दी है. ‘आवर नर्सेस, आवर फ्यूचर' (Our Nurses, Our Future) यानी ‘हमारी नर्सें, हमारा भविष्य' इस साल का थीम है. इस थीम के जरिए ये संदेश देने की कोशिश की जाएगी कि वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान करने और वैश्विक स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए ICN भविष्य में नर्सिंग के लिए क्या चाहता है.
Dark Circle: आंखों के नीचे बने काले घेरों को साफ करने के लिए आज ही अपनाएं ये 5 कारगर टिप्स
अंतरराष्ट्रीय नर्स डे का महत्व (Importance of International Nurses Day)
अस्पतालों में मरीज का इलाज भले ही डॉक्टर करते हैं, लेकिन उनकी देखभाल की जिम्मेदारी नर्सेस पर होती है. कोरोना महामारी के समय में दुनिया भर में नर्सेस ने सराहनीय काम किया था. अपनी जान की परवाह किए बिना, अपनों से दूर होकर नर्सों ने महामारी से पीड़ित मरीजों की सेवा की थी. मेडिकल फील्ड में नर्सेस के इस अहमियत पर जोर देने और उनका आभार जताने के लिए इस खास दिन को मनाया जाता है.
Gym से पहले कर लिया ये काम, तो कोसों दूर रहेगा हार्ट अटैक... Watch Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं