Chehre Par Glow Kaise Laye: हम सभी अपनी स्किन को चमकदार बनाने के लिए बहुत कोशिश करते हैं, लेकिन कारगर तरीका पता न होने की वजह से कुछ खास फर्क देखने को नहीं मिलता है. चमकदार त्वचा के लिए घरेलू उपाय की बात करें तो ऐसे अचूक, असरदार नुस्खे हैं जो चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में बेहद मददगार हो सकते हैं. ग्लोइंग स्किन पाने के लिए नेचुरल चीजों का उपयोग सदियों से किया जाता रहा है. कच्चा दूध उन प्राकृतिक चीजों में से एक है जो त्वचा की चमक और सेहत के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी माना जाता है. इसमें विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन होते हैं, जो त्वचा को पोषण देने में मदद करते हैं. क्या आप जानते हैं कि ग्लोइंग स्किन के लिए कच्चा दूध किसी चमत्कार से कम नहीं है. इसीलिए कच्चे दूध को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करना काफी फायदेमंद माना जाता है. यहां हम बता रहे हैं कि कच्चे दूध में क्या मिलाकर लगाने से त्वचा को ज्यादा ग्लोइंग और सुंदर बनाया जा सकता है.
कच्चे दूध को चेहरे पर लगाने के फायदे | Benefits of Applying Raw Milk On Face
1. कच्चा दूध और हल्दी
हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. कच्चे दूध में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे चेहरे पर लगाएं. 15-20 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें. यह मिश्रण त्वचा को साफ करता है और उसमें निखार लाता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यह भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार दूध के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 9 चीजें, पूरे शारीरिक तंत्र की हो जाती है ऐसी तैसी
2. कच्चा दूध और शहद
शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइज़र है जो त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है. कच्चे दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं. 15 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें. यह मिश्रण त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है.
3. कच्चा दूध और बेसन
बेसन त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है. एक चम्मच कच्चे दूध में दो चम्मच बेसन मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद हल्के हाथों से मलकर धो लें. यह त्वचा की गंदगी को हटाकर उसे चमकदार बनाता है.

4. कच्चा दूध और गुलाब जल
गुलाब जल त्वचा को टोन और रिफ्रेश करता है. कच्चे दूध में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें. यह मिश्रण त्वचा को साफ और ताजगी प्रदान करता है.
5. कच्चा दूध और आलू का रस
आलू का रस त्वचा की रंगत निखारने में मदद करता है. कच्चे दूध में आलू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं. 15-20 मिनट के बाद चेहरा धो लें. यह मिश्रण त्वचा को गोरा और चमकदार बनाता है.
यह भी पढ़ें: रोज रात को सोने से पहले चेहरे की इस तेल से करें मसाज, चेहरा उठेगा खिल, चमक देख सभी करेंगे तारीफ
उपयोग करने से पहले इन बातों पर करें गौर:
- कच्चे दूध का उपयोग करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपकी त्वचा को किसी प्रकार की एलर्जी नहीं है.
- हफ्ते में 2-3 बार इन मिश्रणों का उपयोग करें.
- मिश्रण को लगाने से पहले चेहरा अच्छी तरह से साफ कर लें.
- मिश्रण को लगाने के बाद मॉइस्चराइजर का उपयोग करें ताकि त्वचा हाइड्रेटेड रहे.
क्या हैं फैटी लिवर की 4 स्टेज, कैसे करें बचाव | Fatty Liver Stages: Symptoms, Causes
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं