विज्ञापन

Skin Flooding Trend: 2026 में वायरल हुआ ये स्किनकेयर तरीका, जानिए कैसे देता है ग्लोइंग स्किन

Skin Flooding: आजकल स्किन केयर ट्रेंड्स में एक नया ट्रेंड वायरल हो रहा है जिसे करने से स्किन बहुत मुलायम और चमकदार हो जाती है, जिसके बारे में हम आपको बता रहे हैं. इस ट्रेंड का नाम है 'स्किन फ्लडिंग'.

Skin Flooding Trend: 2026 में वायरल हुआ ये स्किनकेयर तरीका, जानिए कैसे देता है ग्लोइंग स्किन
Skin Flooding
Pexels

Skin Flooding Trend: आजकल स्किनकेयर की दुनिया में एक नया स्किन ट्रेंड तेजी वायरल हो रहा है, जिसे करने से त्वचा बहुत मुलायम और चमकदार नज़र आती है. यह नया ट्रेंड है स्किन फ्लडिंग (Skin Flooding). अगर आपकी त्वचा नहाने के बाद खींची-खींची हो जाती है या मेकअप सूखी जगहों पर जम जाता है, तो यह तरीका आपके काम आ सकता है. स्किन फ्लडिंग सही तरीके से स्किन में नमी बनाए रखता है. लोग अपनी स्किन की ड्राइनेस (Skin Dryness) कम करने और उसे सॉफ्ट (Soft Skin) बनाने के लिए इस तरीके का इस्तेमाल कर रहे हैं. खास बात यह है कि इसमें महंगे या ज्यादा प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती. अगर आप भी स्किन को नेचुरल ग्लो देना चाहते हैं, तो यह ट्रेंड आपके काम आ सकता है.

क्या है स्किन फ्लडिंग ट्रेंड? (What Is Skin Flooding)

स्किन फ्लडिंग एक हाइड्रेशन (Hydration) बेस्ड स्किनकेयर रूटीन (Skincare Routine) है. इसमें चेहरे को धोने के बाद हल्की गीली स्किन  पर एक के बाद एक हाइड्रेटिंग प्रोडक्ट्स (Hydrating Products) लगाए जाते हैं. इसका मकसद स्किन में नमी को बनाए रखना और उसे लंबे समय तक लॉक करना होता है. जब स्किन अच्छी तरह से हाइड्रेटेड (Hydrated) रहती है, तो वह ज्यादा फ्रेश, मुलायम और चमकदार नजर आती है. यह ट्रेंड खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है, जिनकी स्किन ड्राई (Dry Skin) या बेजान रहती है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी देखें- अचानक जिम छोड़ दिया तो शरीर को लग सकता है झटका, जानिए क्या होते हैं नुकसान

4 स्टेप रूटीन कैसे अपनाएं? (4 Steps Involve In Skin Flooding)

इस ट्रेंड को फॉलो करना बहुत आसान है. चार स्टेप इस ट्रेंड का बेस हैं-

  1. सबसे पहले हल्के क्लींजर (Cleanser) से चेहरा साफ करें. इसके बाद चेहरे को पूरी तरह सुखाने की बजाय थोड़ा गीला रहने दें.
  2. अब दूसरे स्टेप में हाइड्रेटिंग टोनर (hydrating toner) या फेस मिस्ट (face mist) लगाएं.
  3. तीसरे स्टेप में Hyaluronic acid या ग्लिसरीन (Glycerin) वाला सीरम (Serum) लगाएं, जो स्किन में नमी बनाए रखने में मदद करता है.
  4. आखिर में मॉइस्चराइजर (Moisturizer) लगाकर सारी नमी को लॉक कर दें.

किन लोगों को रखना चाहिए ध्यान?

हालांकि यह ट्रेंड काफी आसान है, लेकिन हर स्किन टाइप के लिए एक जैसा नहीं होता. ऑयली (Oily) या  एक्ने प्रोन (Acne-prone) स्किन वालों को ज्यादा हैवी (Heavy) प्रोडक्ट्स लगाने से बचना चाहिए. इससे पोर्स (Pores) बंद हो सकते हैं और पिंपल्स (Pimples) की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए हल्के और मुंहासे पैदा न करने वाला (Non-Comedogenic) प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है.

स्किन फ्लडिंग उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो स्किन में नमी की कमी से परेशान रहते हैं. लेकिन अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव (Sensitive) है, तो किसी नए रूटीन को अपनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी है.

Watch Video: Bharti Taneja के बताए फेस पैक्स से दूर होगी चेहरे की चिपचिपाहट और टैनिंग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com