विज्ञापन

कुल्हे में दर्द होने पर क्या करें?

Hips Pain Relief : अगर आप कुल्हे के दर्द से परेशान हैं, तो इसके लिए डॉक्टर के बताए गए सुझाव को फॉलो करें. इससे काफी हद तक आराम मिल सकता है. यहां जानते हैं-

कुल्हे में दर्द होने पर क्या करें?
Hip Pain Relief : कूल्हे में दर्द हो, तो क्या करें?

Hips Pain Causes : लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहने की वजह से कुल्हे में दर्द की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है. इसके अलावा कई अन्य कारणों से भी कुल्हे में दर्द हो सकता है, जिसमें- गलत तरीके से चलना, चोट लगना या बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों में घिसाव शामिल है. हालांकि, हर दर्द गंभीर नहीं होता, लेकिन लगातार बनी रहने वाली परेशानी को नजरअंदाज करना भी ठीक नहीं है.

नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर के डायरेक्टर, रूमेटोलॉजी विभाग के डॉ. राहुल जैन बताते हैं कि कुल्हे का ज्वाइंट शरीर के सबसे महत्वपूर्ण ज्वाइंट्स में से एक है. ये शरीर का वजन संभालने और चलने-फिरने में मदद करता है. जब इस हिस्से में दर्द शुरू होता है तो चलना, सीढ़ियां चढ़ना और यहां तक कि बैठना-उठना भी मुश्किल हो सकता है. ऐसे में कुल्हे के दर्द को कभी भी इग्नोर न करें. यहां जानते हैं कुल्हे में दर्द शुरू हो, तो क्या करें?

आराम है बहुत ही जरूरी

डॉक्टर का कहना है कि अगर आपको कुल्हे में दर्द की परेशानी बढ़ गई है, तो सबसे पहले आराम करें. इस दौरान शरीर के लिए आराम बहुत ही जरूरी है. हालांकि, पूरे दिन बिस्तर पर पड़े रहना सही नहीं है. हल्की-फुल्की एक्टिविटी भी बहुत ही जरूरी है. इससे जोड़ों में जकड़न कम होती है और रिकवरी बेहतर होती है.

बर्फ और गर्म सिकाई से मिल सकता है आराम

अगर कुल्हे में दर्द किसी चोट या खिंचाव की वजह से हुआ है, तो बर्फ सिकाई फायदेमंद हो सकती है. हालांकि, अगर दर्द पुराना है, तो इस स्थिति में गर्म सिकाई करें. ऐसा करने से आपके मसल्स को आराम मिलता है. इससे ब्लड फ्लो भी बेहतर हो सकता है.

करें स्ट्रेचिंग और हल्की एक्सरसाइज

दर्द को कम करने के लिए आप फिजिकल एक्टिविटी भी कर सकते हैं. इससे दर्द कुथ हद तक कम हो सकता है. डॉक्टर की सलाह पर हल्की स्ट्रेचिंग और हिप एक्सरसाइज करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और जोड़ों पर दबाव कम पड़ता है. हालांकि, तेज दर्द होने पर खुद से कोई कठिन व्यायाम शुरू नहीं करना चाहिए.

वजन कंट्रोल करना भी है जरूरी

शरीर का वजन अगर काफी ज्यादा है, तो कोशिश करें कि अपना वजन कंट्रोल में रखें. ज्यादा वजन होने की वजह से भी हिप्स पर अतिरिक्त दवाब पड़ता है, जिसकी वजह से दर्द की परेशानी हो सकती है.

सही बैठने और चलने की आदत अपनाएं

ऑफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करने वाले लोगों को अपनी बैठने की मुद्रा पर ध्यान देना चाहिए. गलत पोस्चर से कुल्हों और कमर पर दबाव बढ़ सकता है. हर 30 से 40 मिनट बाद थोड़ी देर टहलना फायदेमंद माना जाता है.

ये भी पढ़ें - सावधान! जिम में बॉडी बनाने के लिए ट्रेनर ने दी दवाएं और इंजेक्शन, युवक का कूल्हा हुआ 'डेड'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hip, Hip Pain, Hip Pain Exercises To Avoid, Joint Pain, Joint Pain And Stiffness
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com