विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2020

Digestion: बच्चों में भी होती है एसिडिटी की समस्या, जानें बच्चों में पेट की गैस के लक्षण, कारण और उपाय!

How To Avoid Acidity: जब आपको पेट में गैस की समस्या (Acidity Problem) होती है तो पेट दर्द (Stomach Pain) के साथ पूरे शरीर में दर्द (Body Pain) हो सकता है. एसिडिटी (Acidity) होने पर आपका कुछ खाने का भी मन नहीं करता है. पेट की गैस की समस्या आमतौर हमारे खानपान की वजह से होती है, लेकिन एसिडिटी की समस्या (Acidity Problem) सिर्फ बड़े लोगों में ही नहीं बच्चों में भी हो सकती है.

Digestion: बच्चों में भी होती है एसिडिटी की समस्या, जानें बच्चों में पेट की गैस के लक्षण, कारण और उपाय!
Acidity: जानें क्यों होती है एसिडिटी और कैसे करें इससे बचाव
  • बच्चों को एसिडिटी से राहत दिलाने के लिए करें ये उपाय.
  • यहां जानें क्यों बनती है पेट में गैस.
  • बच्चों में ये होते हैं एसिडिटी होने लक्षण

Acidity In Children: जब आपको पेट में गैस की समस्या (Acidity Problem) होती है तो पेट दर्द (Stomach Pain) के साथ पूरे शरीर में दर्द (Body Pain) हो सकता है. एसिडिटी (Acidity) होने पर आपका कुछ खाने का भी मन नहीं करता है. पेट की गैस की समस्या आमतौर हमारे खानपान की वजह से होती है, लेकिन एसिडिटी की समस्या (Acidity Problem) सिर्फ बड़े लोगों में ही नहीं बच्चों में भी हो सकती है. बच्चों के पेट में गैस होने के लक्षण (Signs Of Stomach Gas In Children) दिखने पर तुरंत एसिडिटी का इलाज (Acidity Treatment) करना चाहिए. बच्चों में इसके लक्षण सामान्य तौर पर बार-बार उल्टी करना, लगातार रोते रहना हो सकते हैं. पेरेंट्स को बच्चों में दिखने वाले इन लक्षणों को पहचानने की जरूरत है ताकि बच्चों को एसिडिटी से बचाया जा सके. जब आप बच्चों में एसिडिटी के लक्षण (Symptoms Of Acidity) नहीं पहचान पाते हैं तो आप उनको पानी पिलाकर या दूध पिलाकर छुप कराने की कोशिश करते हैं. जब बड़े लोग पेट की गैस की समस्या से परेशान होते हैं तो हम कई तरह के नुस्खे (Remedies) अपनाते हैं, लेकिन बच्चों में एसिडिटी होने पर क्या करें यह जानना काफी जरूरी है. यहां जानें बच्चों को क्यों होती है एसिडिटी और बच्चों में एसिडिटी के उपाय...

तेजी से वजन घटाने के लिए सुबह करें ये काम, आसानी से घटेगा Belly Fat और शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी! 

जन्म होने पर नहीं रोई नवजात बच्ची, डॉक्टरों ने की रुलाने की कोशिश, तो उसे आ गया गुस्सा! Viral हुई फोटो

babiesAcidity: बच्चों में एसिडिटी के लक्षणों को पहचानना है जरूरी

क्यों होती है एसिडिटी की समस्या?

एसिडिटी की समस्या सामान्य रूप से खाना पचाने की प्रक्रिया से जुड़ी है. दरअसल खाना पचाने के लिए पेट हाइड्रोक्लोरिक एसिड का उत्सर्जन करता है. आमतौर पर यह एसिड पेट में ही रहता है और भोजन नली के संपर्क में नहीं आता, लेकिन कई बार विकृति आने पर भोजन नली अपने आप खुल जाती है और एसिड भोजन नली में पहुंच जाता है. इससे सीने में जलन और पेट में जलन जैसी समस्याएं हो सकती है.

बोर हो रहे? इस तरह से दूर भगाएं बोरियत और आलस

खाली पेट घी का सेवन करने से घटेगा Body Fat, स्किन होगी सॉफ्ट, मिलेंगे सिल्की बाल! और भी कई फायदे

बच्चों में एसिडिटी के लक्षण | Symptoms of Acidity In Children

बच्चों में एसिडिटी के लक्षणों में बार-बार और जल्दी-जल्दी उल्टी होना, लगातार खांसी आना, दूध पीने या खाना खाने से मना कर देना, दूध या खाने के गले में फंस जाना, सीने में जलन होना, गैस होना, पेट में दर्द की समस्या, खाने के बाद लगातार रोते रहना, चिड़चिड़ापन, मुंह में खट्टा या तीखा स्वाद घुलना, वजन घटने लगना, सांस लेने में परेशानी होना, निमोनिया जैसे लक्षण हो सकते हैं.

पीरियड्स को लेकर ना संकोच हो, ना बेतुकी सोच! 'महावारी महाभोज' के साथ मनाया गया जश्न, जानें पीरियड्स से जुड़े मिथ्स

bqmadokAcidity In Children: बच्चों में इन तरीकों से एसिडिटी की करें छुट्टी

कमर दर्द का रामबाण इलाज है ये योगासन, पीठ दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम!

बच्चों को एसिडिटी से बचाने के उपाय!

- दूध पिलाने के बाद बच्चे को तुरंत लिटाएं नहीं.
- अगर बच्चे को लिटा रहे हैं, तो थोड़े समय के लिए सिर को उंचा करने के लिए तकिया लगा दें.
- दूध पिलाने के बाद बच्चे को कम से कम 30 मिनट तक गोद में लेकर सीधा रखें.
- बच्चे को जितनी भूख हो उतना ही दूध पिलाएं या खाना खिलाएं. 

ये चार चीजें पेट की गैस का तुरंत इलाज और कब्ज के घरेलू उपचार के लिए हैं कमाल! जानें Acidity में क्या खाना चाहिए?

बड़े बच्चों में एसिडिटी को कैसे रोकें

- बच्चों को खाने के बाद कम से कम 2 घंटे तक सोने या लेटने न दें.
- रात का खाना जल्दी खिलाएं.
- बच्चों को एक बार ज्यादा में खिलाने से बेहतर है कि आप थोड़ा-थोड़ा कर खिलाएं.
- फ्राइड, मसालेदार भोजन, चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक के सेवन बच्चे को दूर रखें. 

और खबरों के लिए क्लिक करें

वजन कम करने के साथ Blood Sugar Level कंट्रोल करने के लिए करें ये एक काम

अगर आपको अक्सर लगता है कि नींद पूरी नहीं हुई, तो हो सकता है इंसोमेनिया! इन 5 टिप्स से पाएं बेहतर नींद

बदन दर्द को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी, इन नेचुरल तरीकों से पाएं राहत, जानें शरीर में दर्द के कारण!

मीठा खाने से नहीं बढ़ता है Blood Sugar Level! तो क्यों होती है डायबिटीज, क्या हैं इसके कारण

क्या डायबिटीज के मरीज पी सकते हैं कॉफी, Blood Sugar Level पर क्‍या होता है कैफीन का असर

क्या आप भी पानी पीते समय करते हैं ये 5 गलतियां? स्वास्थ्य को हो सकते हैं गंभीर नुकसान 

इन 4 लोगों को नहीं खाने चाहिए बादाम, जानें बादाम के फायदे-नुकसान और एक दिन में कितने बादाम खाने चाहिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Avoid Acidity, Acidity Treatment, Acidity And Bloating, Acidity And Heartburn, Acidity Causes, Acidity Foods To Avoid, Acidity Gharelu Upay, Acidity Home Remedies, Acidity In Hindi, Acidity Me Kya Khaye, Acidity In Chest, Acidity In Children, How Can I Reduce Acidity In Children
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com