विज्ञापन

बढ़ रहे हैं H1N1 के केस, किन लोगों को है स्वाइन फ्लू का ज्यादा खतरा, जानें

H1N1 Virus Symptoms: किन लोगों को इस H1N1 वायरस से अधिक सावधान रहने की जरूरत है, इस बारे में BLK-Max Hospital, Delhi के Principal Director & HOD-Pulmonology डॉ. संदीप नायर से बातचीत की. जानें डॉक्टर का क्या कहना है?

बढ़ रहे हैं H1N1 के केस, किन लोगों को है स्वाइन फ्लू का ज्यादा खतरा, जानें
H1N1 फ्लू के क्या लक्षण हैं?
NDTV

H1N1 Virus Symptoms: दिल्ली-एनसीआर में H1N1 के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अब तक 1800 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. इस साल दिल्ली में H1N1 इन्फ्लूएंजा का सबसे आम सब-टाइप बनकर उभरा है. एक खास उम्र वर्ग के लोग और कुछ मेडिकल परिस्थितियों का सामना कर रहे लोगों में स्वाइन फ्लू का खतरा अधिक है. स्वाइन फ्लू के लक्षण, बचाव और ट्रीटमेंट के बारे में जानकारी के लिए एनडीटीवी ने BLK-Max Hospital, Delhi के Principal Director & HOD-Pulmonology डॉ. संदीप नायर से बात की. उन्होंने ये भी समझाया कि किन लोगों को इस H1N1 वायरस से अधिक सावधान रहने की जरूरत है.

गंभीर लक्षण क्या हैं?

डॉक्टर ने बताया कि आमतौर पर आंखों में पानी आना, हेडेक होना और कुछ हद तक पेट में दर्द और डायरिया भी हो सकता है. लेकिन जो लोग इम्यूनो कॉम्प्रोमाइज होते हैं उनमें ज्यादा सीवियर फॉर्म होता है. यानी कि ऑक्सीजन की कमी होना. सीवियर फॉर्म में पेशेंट को निमोनिया हो सकता है, दोनों तरफ के लंग्स में निमोनिया होने का खतरा भी होता है. ऐसे मामलों में कुछ पेशेंट को आईसीयू में भर्ती करने की जरूरत भी पड़ रही है.

किन लोगों को ज्यादा खतरा?

  • जिन लोगों में कोई रेस्पिरेटरी प्रॉब्लम है. जैसे- सीओपीडी या अस्थमा मरीज या स्मोकर्स को इस वायरस का खतरा अधिक है.
  • इसके अलावा जिसकी इम्युनिटी लो है उसे खतरा अधिक है. जैसे- हार्ट पेशेंट है या फिर जिसको किडनी की प्रॉब्लम है. जो कैंसर के मरीज हैं, जो डायबिटीज के मरीज हैं, उन्हें अधिक सावधानी बरतनी चाहिए.
  • इसके अलावा 65 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी अधिक सावधान रहना चाहिए.

किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?

डॉक्टर के अनुसार चिंता की बात तब होती है जब मरीज ठीक होने के बाद फिर से बिगड़ने लगे.

इन लक्षणों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है:

  • बुखार दोबारा लौट आए
  • खांसी पहले से ज्यादा बढ़ जाए
  • सांस लेने में तकलीफ होने लगे
  • सीने में दर्द या भारीपन महसूस हो
  •  बलगम का रंग या मात्रा बदल जाए

इसे भी पढ़ें: H1N1 Virus Alert: किन लोगों को स्वाइन फ्लू में ICU तक पहुंचने का खतरा ज्यादा? डॉक्टर ने बताए 5 बड़े कारण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
H1N1 Swine Flu, H1N1 High Risk Groups, Swine Flu Symptoms, H1N1 Symptoms, H1N1 Risk Factors
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com