Danto Ka Pilapan Hatane Ke Upay: हम सभी रोज ब्रश करते हैं ताकि दांत चमकदार सफेद दिखें, लेकिन ऐसा बहुत से लोगों के साथ नहीं होता. कुछ लोगों का सफेद दांत पाने का सपना हकीकत नहीं हो पाता है. ऐसे में पीले दांतों को सफेद करने के लिए लोग घरेलू उपाय और अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, लेकिन फिर भी दांत साफ नहीं हो पाता हैं. ऐसे में कई सवाल हैं कि पीले दांतों को सफेद कैसे करें? दांतों का पीलापन कैसे दूर करें? (How To Remove Teeth Yellowness) दांतों का सफेद और चमकदार होना न सिर्फ हमारे चेहरे की सुंदरता को बढ़ाता है, बल्कि ये हमारे अच्छे स्वास्थ का भी संकेत होता है, लेकिन कई बार रोजाना ब्रश करने के बावजूद भी दांतों का पीलापन दूर नहीं होता.
इससे लोग अक्सर परेशान हो जाते हैं और महंगे ट्रीटमेंट्स या केमिकल-बेस्ड प्रोडक्ट्स की ओर रुख करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ प्राकृतिक तरीकों से भी आप अपने दांतों के पीलेपन को दूर कर सकते हैं? आज हम आपको एक ऐसा घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिसमें बासी मुंह कुछ हरी पत्तियों को चबाने से दांतों का पीलापन कम हो सकता है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
यह भी पढ़ें: विकास सेठी की 48 साल की उम्र में हुई हार्ट अटैक से मौत, जानिए अचानक क्यों आता है Heart Attack
दांतों के पीलेपन के कारण (Causes of Yellowing of Teeth)
- अनियमित ब्रशिंग
- तंबाकू, चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन
- सही खानपान न होना
- पानी में फ्लोराइड की अधिकता
- दांतों की सफाई का ध्यान न रखना
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए चबाएं ये पत्तियों | Chew These Leaves To Remove Yellowness of Teeth
1. तुलसी के पत्ते
तुलसी एक प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक पौधा है. यह न केवल दांतों के पीलेपन को कम करता है, बल्कि दांतों और मसूड़ों की स्वच्छता भी बनाए रखता है. रोजाना सुबह-सुबह बासी मुंह 3-4 तुलसी के पत्तों को चबाने से दांतों की चमक वापस आ सकती है.
यह भी पढ़ें: इंसुलिन रेजिस्टेंस की वजह से महिलाओं में समय से पहले बढ़ रही है मौत की आशंका- रिसर्च
2. नीम के पत्ते
नीम को भारतीय आयुर्वेद में प्राचीन काल से दांतों के स्वास्थ्य के लिए उपयोग किया जाता है. नीम के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो दांतों के बैक्टीरिया को खत्म कर उन्हें सफेद बनाते हैं. बासी मुंह नीम की कुछ कोमल पत्तियों को चबाने से दांतों का पीलापन दूर हो सकता है.

3. पुदीने के पत्ते
पुदीने के पत्तों में मौजूद ताजगी और एंटीऑक्सीडेंट गुण दांतों की चमक को बढ़ाने में मदद करते हैं. पुदीने के पत्तों का नियमित सेवन न केवल मुंह की दुर्गंध को खत्म करता है, बल्कि दांतों को सफेद और चमकदार भी बनाता है.
4. अर्जुन के पत्ते
अर्जुन का पेड़ अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है. अर्जुन के पत्ते और छाल दोनों ही दांतों की समस्याओं को दूर करने के लिए उपयोगी होते हैं. बासी मुंह अर्जुन के पत्तों को चबाने से दांतों की सफाई और चमक में सुधार देखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: पीठ में अक्सर रहता है दर्द तो उसे दूर करने में बेहद कारगर साबित हो सकती है फिजियोथेरेपी
इन हरी पत्तियों के अन्य लाभ:
- ये पत्तियां पूरी तरह से प्राकृतिक होती हैं, जिनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता.
- रेगुलर उपयोग से ये दांतों की गहरी सफाई करती हैं.
- ये मसूड़ों को मजबूत करती हैं और मुंह के बैक्टीरिया को भी खत्म करती हैं.
- दांतों की चमक को बरकरार रखने में मदद करती हैं.
इन बातों का रखें ध्यान:
- इन पत्तियों का सेवन बासी मुंह यानी सुबह के समय करना सबसे अच्छा होता है.
- एक बार इन पत्तियों को चबाने के बाद मुंह को हल्के गुनगुने पानी से साफ करें.
- इनके नियमित उपयोग के साथ-साथ, अपने दांतों की सफाई का भी पूरा ध्यान रखें. ब्रशिंग और माउथवॉश का इस्तेमाल रोजाना करें.
- अगर आपको किसी भी पत्ते से एलर्जी होती है तो इसका इस्तेमाल न करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं