विज्ञापन

वजन घटाने की मैजिकल दवा नहीं है GLP-1! सरकार ने जारी की सख्त चेतावनी और नियम

GLP-1 दवाएं मुख्य रूप से टाइप 2 डायबिटीज और मोटापे के इलाज में उपयोग की जाती हैं. सरकार ने साफ किया है कि इनका इस्तेमाल केवल विशेषज्ञ डॉक्टर की निगरानी में ही होना चाहिए.

वजन घटाने की मैजिकल दवा नहीं है GLP-1! सरकार ने जारी की सख्त चेतावनी और नियम
GLP-1 Medication Guidelines: भारत में ये दवाएं ओवर-द-काउंटर नहीं मिलतीं.

Government Warning GLP-1: आजकल वजन घटाने और डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए GLP-1 दवाओं का नाम तेजी से चर्चा में है. कई लोग इसे मिरैकल ड्रग मानकर बिना पूरी जानकारी के इस्तेमाल करने लगे हैं, जो खतरनाक साबित हो सकता है. इसी बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए भारत सरकार ने इन दवाओं के इस्तेमाल, संभावित जोखिमों और नियमों को लेकर अहम जानकारी जारी की है. GLP-1 (ग्लूकागॉन-लाइक पेप्टाइड-1 एगोनिस्ट) दवाएं मुख्य रूप से टाइप 2 डायबिटीज और मोटापे के इलाज में उपयोग की जाती हैं, लेकिन इनके साइड इफेक्ट्स भी गंभीर हो सकते हैं. इसलिए सरकार ने साफ किया है कि इनका इस्तेमाल केवल विशेषज्ञ डॉक्टर की निगरानी में ही होना चाहिए.

GLP-1 दवाएं क्या हैं? | What Are GLP-1 Medications?

GLP-1 दवाएं शरीर में इंसुलिन लेवल को बेहतर बनाती हैं और भूख कम करने में मदद करती हैं. इसी वजह से इन्हें डायबिटीज़ और मोटापे के इलाज में उपयोग किया जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

क्यों बढ़ रहा है इनका चलन?

  • तेजी से वजन घटाने का असर दिखता है.
  • ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद.
  • सोशल मीडिया और सेलिब्रिटी ट्रेंड से लोकप्रियता.

साइड इफेक्ट्स को न करें नजरअंदाज:

इन दवाओं के कुछ साइडइफेक्ट्स भी हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • उल्टी, मतली और पेट दर्द.
  • पाचन संबंधी समस्याएं.
  • कुछ मामलों में गंभीर स्वास्थ्य जोखिम.

इसी वजह से डॉक्टर की सलाह बेहद जरूरी है.

भारत में क्या हैं नियम?

भारत में ये दवाएं ओवर-द-काउंटर नहीं मिलतीं. इन्हें केवल विशेषज्ञ डॉक्टर जैसे एंडोक्राइनोलॉजिस्ट, इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट और कार्डियोलॉजिस्ट ही प्रिस्क्राइब कर सकते हैं. 

सरकार की सख्ती क्यों?

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने राज्यों के साथ मिलकर निगरानी बढ़ा दी है. लगातार निरीक्षण किया जा रहा है. नियम तोड़ने पर लाइसेंस रद्द हो सकता है. जुर्माना और कानूनी कार्रवाई भी संभव.

GLP-1 दवाएं फायदेमंद जरूर हैं, लेकिन बिना सही जानकारी और डॉक्टर की सलाह के इनका इस्तेमाल जोखिम भरा हो सकता है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com