विज्ञापन

गंजेपन के पैच ने बढ़ाई चिंता? ये 5 आसान नुस्खे दे सकते हैं राहत

सिर पर अचानक गोल-गोल जगहों पर बाल झड़ना किसी के लिए भी परेशान करने वाला अनुभव हो सकता है. कई बार लोग इसे सामान्य हेयर फॉल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन जब साफ पैच दिखने लगते हैं तो चिंता बढ़ जाती है. कुछ आसान घरेलू उपाय स्कैल्प को पोषण देकर बालों की ग्रोथ में मदद कर सकते हैं और इस समस्या को बढ़ने से रोकने में आपकी सहायता कर सकते हैं.

गंजेपन के पैच ने बढ़ाई चिंता? ये 5 आसान नुस्खे दे सकते हैं राहत
Ganjepan ke patch ko kaise dur karein
AI

Ganjepan ke patch ko kaise dur karein: सिर पर अचानक गोल-गोल जगहों पर बाल झड़ना किसी के लिए भी परेशान करने वाला अनुभव हो सकता है. कई बार लोग इसे सामान्य हेयर फॉल (Hair Fall) समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन जब साफ पैच (Patch) दिखने लगते हैं तो चिंता बढ़ जाती है. यह स्थिति अक्सर एलोपेसिया एरीटा (Alopecia Areata) नाम की समस्या से जुड़ी होती है, जिसमें शरीर की इम्यून सिस्टम (Immune System) ही बालों की जड़ों पर असर डालने लगती है. अगर शुरुआती समय में ध्यान दिया जाए तो बालों की सेहत को बेहतर करने की कोशिश की जा सकती है. कुछ आसान घरेलू उपाय स्कैल्प (Scalp) को पोषण देकर बालों की ग्रोथ (Hair Growth) में मदद कर सकते हैं और इस समस्या को बढ़ने से रोकने में आपकी सहायता कर सकते हैं.

क्या है एलोपेसिया एरीटा? (What Is Aloepecia Areata)

यह एक ऑटोइम्यून कंडीशन (Autoimmune Condition) मानी जाती है. इसमें शरीर गलती से बालों की जड़ों को कमजोर करने लगता है, जिससे छोटे-छोटे पैच बन जाते हैं. हर व्यक्ति में इसके लक्षण अलग हो सकते हैं, इसलिए इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए.

गंजेपन के पैच बनने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलु उपाय- (Home Remedies For Bald Patches)

1. प्याज का रस (Onion Oil)

प्याज का रस पुराने समय से बालों के लिए उपयोग किया जाता रहा है. इसमें सल्फर (Sulphur) पाया जाता है जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है. नियमित इस्तेमाल से बालों की जड़ों को मजबूती मिल सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

2. एलोवेरा जेल (Aloevera Gel)

एलोवेरा स्कैल्प को ठंडक और नमी देता है. यह खुजली (Itching) और जलन (Inflammation) को कम करने में मदद करता है. इसे सीधे स्कैल्प पर लगाकर कुछ समय बाद धोना फायदेमंद माना जाता है.

यह भी पढ़े: Strawberry Protein Rabri Recipe: फिटनेस लवर्स के लिए खास मिठाई , घर पर बनाएं स्ट्रॉबेरी प्रोटीन रबड़ी

3. नारियल तेल मसाज (Coconut Oil Massage)

नारियल तेल बालों को गहराई से पोषण (Nutrition) देता है. हल्की मसाज करने से स्कैल्प में रक्त प्रवाह (Blood Circulation) बेहतर होता है, जिससे बालों की ग्रोथ को सपोर्ट मिलता है.

4. मेथी दाना पेस्ट (Methi Dana Paste)

मेथी दानों को भिगोकर बनाया गया पेस्ट बालों के लिए अच्छा माना जाता है. यह जड़ों (Hair Roots) को मजबूत करने और हेयर फॉल (Hair Fall) कम करने में मदद कर सकता है.

5. आंवला का इस्तेमाल (Amla)

आंवला विटामिन C से भरपूर होता है. यह बालों की मजबूती (Hair Strength) और चमक (shine) बनाए रखने में मदद करता है. नियमित उपयोग से बालों की सेहत बेहतर हो सकती है.

कब लें डॉक्टर की सलाह?

अगर गंजेपन के पैच तेजी से बढ़ रहे हैं या लंबे समय तक ठीक नहीं हो रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. घरेलू उपाय मददगार हो सकते हैं, लेकिन सही समय पर इलाज भी उतना ही जरूरी होता है. यह उपाय अपनाने के साथ-साथ संतुलित आहार (Balanced Diet) और तनाव (Tension) से दूरी भी बालों की सेहत के लिए जरूरी मानी जाती है.

Watch Video: धूम्रपान करने वालों को खांसी की दिक्कत क्यों होती है?

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com