विज्ञापन

Gold Silver Prices Today: फिर सस्‍ता हो गया सोना-चांदी! सिल्‍वर 2.27 लाख के नीचे आया, गोल्‍ड के दाम कितने गिरे? चेक करें अपने शहर के भाव

Gold Prices Crash Silver Rates Drop: युद्ध जारी रहने की संभावना के बीच शेयर मार्केट में जहां बड़ी गिरावट दिख रही है, वहीं दूसरी ओर सोना-चांदी के भाव चढ़ने की बजाय गिर रहे हैं. सोमवार सुबह करीब 10 बजे सोने के भाव में करीब 1300 रुपये की गिरावट देखी गई, जबकि चांदी भी करीब 2000 रुपये तक गिर गई. 

Gold Silver Prices Today: फिर सस्‍ता हो गया सोना-चांदी! सिल्‍वर 2.27 लाख के नीचे आया, गोल्‍ड के दाम कितने गिरे? चेक करें अपने शहर के भाव
Gold Silver Prices Fall: सोना-चांदी के दाम में गिरावट देखी जा रही है, पूरा अपडेट जानिए इस खबर में.

Gold Silver Rates Today: सोना-चांदी एक बार फिर सस्‍ता हो गया है. सोमवार को बाजार खुलते ही गोल्‍ड-सिल्‍वर के भाव (Gold Silver Prices) गिर गए. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच युद्ध जारी रहने की संभावना के बीच शेयर मार्केट में जहां बड़ी गिरावट दिख रही है, वहीं दूसरी ओर सोना-चांदी के भाव चढ़ने की बजाय गिर रहे हैं. सोमवार सुबह करीब 10 बजे सोने के भाव में करीब 1300 रुपये की गिरावट देखी गई, जबकि चांदी भी करीब 2000 रुपये तक गिर गई. 

क्या भाव चल रहा है सोना-चांदी? 

घरेलू कमोडिटी मार्केट MCX पर सुबह करीब 9:42 बजे सोने के भाव 1,282 रुपये कम होकर 1.43 लाख रुपये/10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहे थे. ये शुक्रवार रात 11:59 बजे के बंद भाव  0.89 फीसदी की गिरावट दिखाता है. 

वहीं दूसरी ओर चांदी करीब 9:51 बजे 1,754 रुपये की गिरावट के साथ 2,26,200 रुपये/किलो के भाव पर ट्रेड कर रहा था, जो कि शुक्रवार रात 11:59 बजे के बंद भाव  0.89 फीसदी की गिरावट दिखाता है. 

बुलियन बाजार में सोने-चांदी की कीमतें  

देश में 30 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,500 रुपये गिरकर 1,47,280 रुपये/10 ग्राम पर आ गई, जबकि 22 कैरेट सोना 1,35,000 रुपये/10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है. बता दें 
कि इन कीमतों में जीएसटी (GST) और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं. इस साल जनवरी में सोने ने 1,80,000 रुपये और चांदी ने 4,20,000 रुपये का अपना ऑल टाइम हाई यानी सर्वकालिक उच्चतम स्तर छुआ था.

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भी गिरे सोना-चांदी 

सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत लगभग 1% गिरकर $4,450/औंस पर आ गई. चांदी (Silver) की कीमतों में सोने के मुकाबले ज्यादा गिरावट देखी गई और यह लगभग 2% टूटकर $68 प्रति औंस के करीब पहुंच गई है. चांदी की कीमतें अब मार्च के अपने शिखर से 30% तक नीचे गिर चुकी हैं. इस बीच हफ्ते के पहले दिन कच्चे तेल की कीमतों में 3% का बड़ा उछाल देखा गया और यह $102 प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. जुलाई 2022 के बाद यह तेल की कीमतों का उच्चतम स्तर है. 

क्‍यों गिर रही है सोने-चांदी की कीमतें? 

रुपये में आई 1.3 प्रतिशत की मजबूती ने भी घरेलू बाजार में इन धातुओं की कीमतों को नीचे खींचा है. वैश्विक स्तर पर, इस महीने सोने में 14% से अधिक की गिरावट देखी गई है, जो अक्टूबर 2008 के बाद की सबसे बड़ी मासिक गिरावट है. केडिया एडवायजरी के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के पांचवें हफ्ते में प्रवेश करने और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई की चिंता बढ़ा दी है. इस वजह से केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना बढ़ गई है, जिससे सोने पर दबाव बना हुआ है.

बता दें कि सोने की मौजूदा कीमतें मार्च के अपने उच्चतम स्तर से 15% से भी ज्यादा नीचे चल रही हैं और केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीदारी में आई कमी ने भी कीमतों को नीचे धकेलने का काम किया है.

बाजार में ये डर बैठ गया है कि फेडरल रिजर्व (US Fed) इस साल ब्याज दरों में कटौती करने के बजाय उन्हें बढ़ा सकता है, जिसके कारण चांदी जैसे बिना ब्याज वाले एसेट (non-yielding assets) में निवेशकों का आकर्षण कम हो गया है. तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिका की संभावित सैन्य गतिविधियों की खबरों ने भी चांदी की कीमतों पर नकारात्मक असर डाला है.

खबर अपडेट हो रही है.

ये भी पढ़ें: केरोसिन पर सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल और LPG के बाद आम आदमी को खाना बनाने में बड़ी राहत, पूरी जानकारी यहां

केरोसिन पर सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल और LPG के बाद आम आदमी को खाना बनाने में बड़ी राहत, पूरी जानकारी यहां

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com