विज्ञापन

धूप से टैन हो गया है चेहरा? इन घरेलू चीजों का करें इस्तेमाल, मिलेगा चंद सा निखार...

Tanning Ka Gharelu Upay: बस अपने किचन में मौजूद इन चीजों का इस्तेमाल करना है, न तो ज्यादा मेहनत लगेगी और न ही ज्यादा खर्चा होगा. तो चलिए जानते हैं क्या-क्या चाहिए होगा और कैसे लगाना है?

धूप से टैन हो गया है चेहरा? इन घरेलू चीजों का करें इस्तेमाल, मिलेगा चंद सा निखार...
चेहरे से टैन तुरंत कैसे हटाएं?

Tanning Ka Gharelu Upay: ऑफिस जाना हो या स्कूल सूरज की तेज किरणों से बचा नहीं जा सकता. कितने भी महंगे प्रोडक्टस लगा लें टैनिंग की वजह सेफेस बिल्कुल बेजान दिखने लगता है. अगर आप भी टैनिंग हटाना चाहते और चेहरे को फिर से ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो स्टोरी में बने रहिए. बस अपने किचन में मौजूद इन चीजों का इस्तेमाल करना है, न तो ज्यादा मेहनत लगेगी और न ही ज्यादा खर्चा होगा. तो चलिए जानते हैं क्या-क्या चाहिए होगा और कैसे लगाना है?

Latest and Breaking News on NDTV

चेहरे की टैनिंग हटाने के घरेलू उपाय...

क्या-क्या चाहिए होगा?

चंदन के फायदे: इसमें पाए जाने वाले तत्व स्किन को ठंडक देता है. 
कॉफी के फायदे: इसमें पाए जाने वाले गुण एक्सफोलिएटर का काम करते हैं. 
हल्दी के फायदे: हल्दी में पाए जाने एंटी-बैक्टीरियल गुण दाग-धब्बों को दूर करते हैं. 
दूध के फायदे: इसमें पाए जाने वाले लैक्टिक एसिड, विटामिन और प्रोटीन डेड स्किन को हटाकर स्किन को चमकदार बनाते हैं. 

सामग्री:

  • 1 चम्मच चंदन पाउडर 
  • 1 छोटा चम्मच कॉफी पाउडर 
  • चुटकी भर हल्दी 
  • 1 या 2 बड़े चम्मच दूध

बनाने और लगाने का सही तरीका:

एक कटोरी लें सबसे पहले चंदन पाउडर और कॉफी मिला दें. अब इसमें हल्दी डालकर धीरे-धीरे दूध डालकर गढ़ पेस्ट बना लें. लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह धो लें. अब इसे तैयार किए गए पेस्ट को छेरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट तक लगे रहने दें. सूखने के बाद उंगलियों को हल्का गीला करके  मसाज करते हुए इसे ठंडे पानी से धो लें.

इसे भी पढ़ें: शरीर की सूजन का रामबाण इलाज, बस रोजाना पीनी होगी ये जादुई ड्रिंक, जानें बनाने का आसान तरीका!

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tanning Kaise Hataye, Tanning Ke Liye Kya Use Karen, Face Ki Tanning Kaise Hataye, Tanning Ke Liye Home Remedy, How To Remove Tanning From Face
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com