- आसानी से वजन घटाने के लिए इन फ्रूट्स को डाइट में करें शामिल.
- फाइबर से भरपूर ये फल वजन घटाने में करते हैं मदद.
- आज से ही डाइट में शामिल कर पाएं कई स्वास्थ्य लाभ.
How To Lose Body Fat Naturally: फल खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं. हर किसी को रोजाना फलों (Fruits) का सेवन जरूर करना चाहिए. कई लोग जानते हैं कि वजन घटाने के लिए फल (Fruits For Weight Loss) काफी कारगर हो सकते हैं, लेकिन कौन सा फल खाने से शरीर की चर्बी (Body Fat) कम हो सकती है ये शायद कम ही लोग जानते होंगे. आजकल सबसे ज्यादा सवाल वजन घटाने के लिए डाइट (Diet For Weight Loss) को लेकर पूछे जाते हैं, कि वेट लॉस डाइट में क्या शामिल करें. इसके साथ ही ये सवाल भी आम हैं कि वजन घटाने के लिए क्या खाना चाहिए? (What To Eat For Weight Loss) क्योंकि खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव ने ही पेट की चर्बी के साथ वजन को बढ़ाने में योगदान किया है. ऐसे में वजन घटाने के कारगर तरीके (Effective Ways To Lose Weight) अपनाने से ही कुछ हो सकता है.
जिस तरीके से हमारी लाइफस्टाइल उससे वजन घटाना (Weight Loss) आसान नहीं लगता है, लेकिन डाइट और अपने दैनिक रुटीन में कुछ बदलाव करके वजन को जरूर कम किया जा सकता है. वजन घटाने के उपाय (Weight Loss Tips) के तौर पर फलों का सेवन काफी लाभकारी हो सकती है. कई फल ऐसे हैं जो फाइबर से भरपूर होते हैं और वजन घटाने को बढ़ावा देते हैं. यहां कुछ ऐसे ही फलों के बारे में बताया गया है जो आपके शरीर की चर्बी को कम करने में मदद कर सकते हैं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
अपनी वेट लॉस डाइट में शामिल करें ये फल | Add These Fruits To Your Weight Loss Diet
1. नाशपाती का सेवन कर कंट्रोल करें वजन
नाशपाती में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है. इसके साथ ही यह पोषक तत्वों का भी भंडार है. नाशपाती एक ऐसा फल है जिसे खाने से शारीरिक कमजोरी दूर रहती है और शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी बाहर निकल सकती है. नाशपाती में पोटैशियम, कॉपर और जिंक जैसे तत्व होते हैं जो शरीर को भरपूर ऊर्जा देते हैं. यह आपके पेट को भरा-भरा रखती है. रोजाना नाशपाती का सेवन कर शरीर की चर्बी को बढ़ने से रोका जा सकता है.
2. वजन घटाने के लिए केला का सेवन करें
केला फाइबर का भंडार है. इसमें काफी मात्रा में आयरन, पोटैशियम और विटमिन-बी6 जैसे तत्व भी पाए जाते हैं. कई लोगों को लगता है कि केला वजन बढ़ाता है, लेकिन अगर आप मोडरेशन में केले का सेवन करते हैं तो यह शरीर में मांसपेशियों को बढ़ाने का काम करता है न कि चर्बी. केले को दूध के साथ खाया जा सकता है. यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद कर सकता है.

How To Lose Body Fat Naturally: केला फाइबर से भरपूर होता है जो लंबे समय तक भरा हुआ रखता है
3. बॉडी फैट कम करने के लिए अनार खाएं
फलों में अनार को सबसे स्वास्थ्यवर्धक फल माना जाता है. अनार खून की कमी को पूरा करने के लिए जाना जाता है. इसका लगातार सेवन करने से शरीर में ऊर्जा भरपूर रहती है. अगर दिन में एक अनार रोज खाएंगे तो पेट भरा-भरा महसूस करेंगे साथ ही बॉडी में ऊर्जा भी रहेगी. इससे पाचन भी बेहतर रहता है और वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है.
4. डाइट में शामिल करें सेब
फाइबर से भरपूर सेब शरीर को अधिक एक्टिव रखता है. सेब कब्ज को दूर करने के लिए कारगर माना जाता है. सेब में मौजूद पोषक तत्व विषाक्त पदार्थों को शरीर में जमा नहीं होने देते. सेब में मौजूद भरपूर मात्रा में फाइबर पाचन को सही रखता है. इससे बॉडी फैट को घटाने में मदद मिल सकती है.
तनाव या डल स्किन कर रही है उदास,
तबियत भी नहीं रहती कुछ खास...
तो जुडें एनडीटीवी सेहत वेहत के साथ
सब्सक्राइब करें.
5. अनानास भी है वजन घटाने में फायदेमंद
अनानास का रोजाना सेवन कर भी वजन को कम करने में मदद मिल सकती है. अनानास में विटमिन-सी भरपूर मात्रा में होता है जो आपकी थकान दूर करने के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य को भी बूस्ट कर सकता है. यह शरीर में जमा फैट को घटाने के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं