विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2025

Cavity Remedies: दांतों के कीड़ों को जड़ से खत्म कर देंगी किचन में मौजूद ये 1 चीज

How To Get Rid Of Teeth Cavity: टूथ कैविटीज की एक वजह हमारी खराब लाइफस्टाइल और खान भी है. अगर आप भी इस समस्या से बचना चाहते हैं तो किचन में मौजूद इस चीज का इस्तेमाल करें.

Cavity Remedies: दांतों के कीड़ों को जड़ से खत्म कर देंगी किचन में मौजूद ये 1 चीज
Teeth Cavity Remedies: कैविटी का घरेलू उपाय.

Teeth Cavity Remedies in Hindi: टूथ कैविटीज की समस्या आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. बच्चे से लेकर बड़े तक इससे जूझ रहे हैं. आपको बता दें कि दांतों में छोटे काले गड्ढे होते हैं जिन्हें दांतों के कीड़े कहा जाता है. सड़न के कारण यह दांतों को खोखला करने लगते हैं. असल में कैविटीज (Cavities) के कई कारण हो सकते हैं. दांतों का साफ ना होना, मुंह में बैक्टीरियल इंफेक्शन, मीठी चीजों का ज्यादा सेवन, या हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या. लंबे समय तक टूथ कैविटी से दांत खराब होने लगते हैं. अगर आप भी दांत के कीड़ों को खत्म करने का घरेलू उपाय तलाश रहे हैं तो किचन में मौजूद इस एक चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं.

दांतों के कीड़ों से कैसे छुटकारा पाएं- (Dant Ke Kide Kaise Hataye)

लौंग किचन में मौजूद एक ऐसा मसाला है जिसे कई तरह की डिशेज में स्वाद और सुगंध को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन लौंग का सिर्फ इतना ही काम नहीं है. लौंग के सेवन और इसके तेल से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. लौंग में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो दांत दर्द कम करने और कीड़ों से राहत दिलाने में मददगार हैं. 

ये भी पढ़ें- सुबह खाली पेट चबाकर खा लें बेलपत्र, आस-पास भी नहीं फटकेंगी ये 5 समस्याएं 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Canva

कैविटी के लिए कैसे करें लौंग का इस्तेमाल- (How to use cloves for cavities)

1. पिसी हुई लौंग-

पिसी हुई लौंग को थोड़े से पानी या नारियल तेल के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को कैविटी वाली जगह पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए लगा रहने दें. फिर साफ पानी से कुल्ला कर लें. ऐसा करने से दर्द और कैविटी से राहत मिल सकती है.

2. साबुत लौंग-

एक साबुत लौंग को कैविटी वाली जगह पर धीरे-धीरे चबाएं या उस जगह पर कुछ देर के लिए दबाकर रखें. इससे दर्द और कीड़ों से निजात मिल सकती है.

3. लौंग का तेल-

कैविटी की समस्या को दूर करने के लिए एक कॉटन बॉल या रुई के फाहे को लौंग के तेल में डुबोएं. इसे कीड़े वाली जगह पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए लगा रहने दें. फिर साफ पानी से कुल्ला कर लें.   

Watch Video: मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | How to Lose Weight | Motapa Kaise Kam Kare

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Teeth Cavity Remedies, Oral Health, Dant Ke Kide Kaise Khatm Karen, Danton Ke Kide Dur Karne Ke Upaye, Cavity Remedies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com