अगर आपके सामने अचानक कोई बेहोश होकर गिर जाए, तो घबराने के बजाय पहले कुछ मिनटों में उठाए गए सही कदम उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं. ऐसी स्थिति में सबसे जरूरी है ये समझना कि व्यक्ति सिर्फ बेहोश हुआ है या उसकी सांस और धड़कन भी रुक चुकी है. इस विषय पर जयपुर स्थित नारायणा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डॉ. बृज वल्लभ शर्मा का कहना है कि अगर आपके सामने कोई बेहोश हो जाए, तो सबसे पहले अपनी और आसपास के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें. व्यक्ति के पास पहुंचकर उसे आवाज दें और कंधे पर हल्के से थपथपाकर देखें कि वह रिस्पॉन्स दे रहा है या नहीं. अगर कोई रिस्पॉन्स नहीं मिलती, तो तुरंत आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगें और इमर्जेंसी मेडिकल हेल्थ के लिए 112 पर कॉल करवाएं.
व्यक्ति की ब्रीथ करें चेक
मेडिकल हेल्थ के लिए कॉल करने के बाद बेहोश हुए व्यक्ति के सांस की जांच करें. देखें कि व्यक्ति सामान्य रूप से सांस ले रहा है या नहीं. अगर वह सांस नहीं ले रहा है या सिर्फ हांफने जैसी असामान्य सांस ले रहा है, तो इसे सामान्य सांस न मानें. ऐसी स्थिति कार्डियक अरेस्ट का संकेत हो सकती है और तुरंत CPR शुरू करना जरूरी है.
सीपीआर कैसे दें?
सीपीआर के लिए व्यक्ति को पीठ के बल किसी सख्त, समतल सतह पर लिटाएं. छाती के बीचों-बीच दोनों हाथों से लगातार और तेज से प्रेशर दें. वयस्क में छाती को लगभग 5-6 सेंटीमीटर तक दबाते हुए प्रति मिनट 100-120 की गति बनाए रखने की कोशिश करें. अगर आप सीपीआर देने में ट्रेंड हैं और कंफर्ट हैं, तो 30 बार चेस्ट पर प्रेशर देने के बाद 2 सांसें दी जा सकती हैं. अगर सांस देने में सहज नहीं हैं, तो सिर्फ लगातार चेस्ट कम्प्रेशन देना भी फायदेमंद हो सकता है.
ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर का भी कर सकते हैं इस्तेमाल
अगर आसपास ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर (AED) उपलब्ध हो, तो उसे मंगवाएं और उसके निर्देशों के अनुसार इस्तेमाल करें. AED हार्ट रिदम का विश्लेषण करके जरूरत पड़ने पर बिजली का झटका देने की सलाह देता है.
हर केस में सीपीआर देने की नहीं है जरूर
डॉक्टर कहते हैं कि हर बेहोश व्यक्ति को सीपीआर देने की जरूरत नहीं है. अगर व्यक्ति होश है, फिर भी सामान्य रूप से सांस ले रहा है, तो CPR शुरू न करें. उसे करवट देकर रिकवरी पोजीशन में रखें, सांस पर नजर रखें और मेडिकल हेल्थ आने तक उसके साथ रहें. मुंह में पानी, खाना या दवा देने की कोशिश न करें.
बेहोशी होने के क्या-क्या कारण हैं?
डॉक्टर बताते हैं कि बेहोश होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे-
- अचानक रक्तचाप गिरना
- लो ब्लड शुगर
- हार्ट अैक
- स्ट्रोक या हृदय से जुड़ी गंभीर समस्या, इत्यादि.
इसलिए व्यक्ति होश में आने के बाद भी खासकर अगर बेहोशी अचानक हुई हो, दोबारा हुई हो या उसके साथ सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी, तेज सिरदर्द, कमजोरी या बोलने में दिक्कत जैसे लक्षण हों, तो डॉक्टर की सलहा लें. ताकि स्थिति की जांच हो सके.
ये भी पढ़ें - शरीर पर चींटी चलने जैसा महसूस होने का क्या कारण है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं