दिल्ली सरकार ने बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में दिल्ली में H1N1 के 138 नए मामले सामने आए, जिससे इस साल कुल मामलों की संख्या 2,446 हो गई है. एच1एन1 के बढ़ रहे खतरे को देखते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी एडवाइजरी जारी की है और लोगों से सतर्कता बरतने की सलाह दी है. इस बीच एनडीटीवी ने स्वाइन फ्लू के लक्षण, बचाव और ट्रीटमेंट के बारे में जानकारी के लिए BLK-Max Hospital, Delhi के Principal Director & HOD-Pulmonology डॉ. संदीप नायर से बात की. उन्होंने ये भी बताया कि स्वाइन फ्लू और नॉर्मल फ्लू के लक्षणों में क्या बड़ा अंतर है.
FAQ 1. स्वाइन फ्लू और H1N1 के लक्षणों में अंतर?
डॉक्टर ने बताया कि एच1एन1 और फ्लू के सिम्टम्स में कोई बहुत ज्यादा अंतर नहीं है. हालांकि स्वाइन फ्लू में फीवर काफी हाई होता है. साथ ही इसमें स्टमक अपसेट और स्टमक पेन भी काफी ज्यादा होता है. दूसरे फ्लू के मुकाबले इसमें पेट से जुड़ी समस्या अधिक होती है. कई बार लॉस ऑफ टेस्ट भी होता है, जैसा कि कोविड मे होता था.
डॉ. नायर ने बताया कि दवा लेने से दो-तीन दिन में या 1 से 5 दिन में लक्षण कम हो जाते हैं.
FAQ 2 : घर में किसी को हो H1N1 तो क्या करें?
डॉक्टर ने बताया कि अगर घर में किसी को इस वायरस से इंफेक्शन हो जाती है को उसे मास्क लगा कर रखना चाहिए और उसे खुद को आइसोलेट कर लेना चाहिए. स्पेशली बुजुर्गों और बच्चों से दूर ही रहना चाहिए. जिन लोगों की इम्यूनिटी कम होती है उनमें ये सीवियर फॉर्म में हो सकता है.
अगर कोई और इम्यूनो कॉम्प्रोमाइज स्टेटस है यानी किसी को डायबिटीज है, किसी को हार्ट की प्रॉब्लम है, किसी को किडनी की समस्या है तो उसे भी सीवियर फॉर्म में हो सकता है, ऐसे लोगों को इन्फेक्टेड लोगों से दूर रहना चाहिए.
Also Read: दिल्ली-NCR में स्वाइन फ्लू के 2000 से ज्यादा मामले, DMA ने जारी की नई एडवाइजरी
FAQ 3 : H1N1 से बचाव के लिए कौन सा वैक्सीन लगवाएं?
डॉक्टर नायर ने बताया कि हर साल बारिश के दिनों में जो फ्लू का टीका लगता है वो ही इसे भी कवर करता है. तो ऐसे लोग जिनकी इम्युनिटी कम है या जो किसी क्रॉनिक बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें हर साल फ्लू का टीका लगवाना चाहिए. चूंकि हर साल फ्लू के नए वैरिएंट आते हैं इसलिए ये टीका अनुवली ही लगवाना पड़ता है. जिन लोगों ने पिछले साल फ्लू का वैक्सीन लगवाया होगा वो इस साल भी H1N1 से बच सकते हैं, क्योंकि इस साल कोई नया वेरिएंट नहीं आया है.
हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि ऐसा नहीं है कि वैक्सीन लगवाना ये आपको इंफेक्शन होगा ही नहीं, ये हो सकता है लेकिन ज्यादा गंभीर स्थिति नहीं होगी. बस हल्के बुखार-जुकाम की तरह ही ये होगा.
H1N1 Swine Flu: सर्दी-जुकाम है या H1N1? डॉ. संदीप नायर ने बताए पहचान के आसान संकेत | Top News
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं