- कमर की चर्बी घटाने के लिए करें ये 5 एक्सराइज
- सिट-अप एक आसान और असरदार एक्सरसाइज है
- स्क्वॉट कमर की चर्बी को कम करने के लिए एक बढ़िया एक्सरसाइज है
पेट और कमर की आसापस में जमी चर्बी किसी की भी पूरी पर्सनालिटी को बिगाड़ सकती है. खाने में अधिक कैलोरी लेने और फिजिकल एक्टिविटी कम करने के वजह से कमर के आसपास जिद्दी चर्बी जमा होने लगती है, जिसे लव हैंडल भी कहते है. हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज दोनों की मदद से कमर की चर्बी को कम किया जा सकता है. लेकिन एक बात हमेशा ध्यान में रखें कि कमर के आसपास जमी चर्बी जल्दी नहीं बर्न हो पाती और इसके लिए आपको हर दिन एक्सरसाइज करने की जरूरत होती है. अगर आप कुछ एक्सरसाइज को अपने वर्कआउट रूटीन में शामिल कर लें और नियमित कम से कम 15-20 मिनट इन्हें करें तो आप लव हैंडल यानि कमर की चर्बी से छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही आसान और असरकारी एक्सरसाइज के बारे में जो आपको लव हैंडल कम करने में मदद कर सकते हैं.
कमर की चर्बी घटाने के लिए करें ये 5 एक्सराइज | 5 Exercises For Reducing Waist Fat

Photo Credit: iStock
स्क्वॉट
स्क्वॉट को कमर की चर्बी यानि लव हैंडल्स को कम करने के लिए एक बढ़िया एक्सरसाइज माना जाता है. स्क्वॉट आपके लोवर बॉडी को टारगेट करती है, जिससे पेट और कमर की चर्बी तेजी से बर्न होती है और आपके पैर, हिप्स और कमर टोंड होते है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सिट-अप
सिट-अप एक आसान और असरदार एक्सरसाइज है, जिसे आप कही भी आसानी से कर सकते हैं. यह पेट और कमर को टारगेट कर, पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और एक्सट्रा फैट को बर्न करने में मददगार है.

Photo Credit: iStock
साइड प्लैंक
यह एक्सरसाइज आपको ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद करती है. दिन में 60-60 सेकेंड के लिए दस बार प्लैंक करने से मेटाबॉलिज्म पूरे दिन अच्छा रहता है. साइड प्लैंक करने से लव हैंडल्स पर टेंशन क्रिएट होती है, जिससे कमर के आसपस जमी चर्बी बर्न होती है.

रशियन ट्विस्ट
रशियन ट्विस्ट आपके कमर के मसल्स को टारगेट करती है, जिससे वहां जमा फैट कम होता है और कमर और एब्स टोंड होते हैं. आप चाहे तो किसी उपकरण के साथ या बिना किसी उपकरण के भी रशियन ट्विस्ट आसानी से कर सकते हैं.

बाइसाइकिल क्रंचेज
एक रिसर्च के मुताबिक अगर आप रोजाना सिर्फ आधा घंटे तक क्रंचेस करते हैं, तो यह आपके शरीर की ज्यादा से ज्यादा चर्बी को बर्न करने में मदद करती है. इससे पेट के किनारे की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है. साथ ही यह आपके एब्स और पैरों को भी टोन करती है.
Pneumonia: Symptoms, Causes ये चीजें नहीं होने देंगी निमोनिया!
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहिए
Kneel To Knee Up Exercise: फिटर बॉडी पाने के लिए फिटनेस एक्सपर्ट की बताई इस एक्सरसाइज को करें
क्या सर्कैडियन न्यूट्रिशन तेजी से Weight Loss करने में मदद करता है? एक्सपर्ट से जानें जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं