अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के गवर्नर गेविन न्यूसम ने एवियन इन्फ्लूएंजा ए (H5N1) के प्रकोप के मद्देनजर आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है. एच5एन1 को आम बोलचाल में बर्ड फ्लू के नाम से जाना जाता है. इस फ्लू से प्रांत के गोल्डन स्टेट में 34 लोग संक्रमित हो गए हैं. गवर्नर कार्यालय के अनुसार, दक्षिणी कैलिफोर्निया के फार्मों में गायों में बर्ड फ्लू के मामले पाए जाने के बाद बुधवार को यह कार्रवाई की गई.
बयान में कहा गया है कि डेयरी की गायों में ये मामले पाए जाने के बाद "वायरस के प्रसार को रोकने और कम करने के लिए निगरानी बढ़ाने तथा कॉर्डिनेटेड स्टेट वाइज अप्रोच अपनाने की जरूरत महसूस की गई."
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
यह भी पढ़ें: खाली पेट ज्यादा देर पैदल चलने से होते हैं ये नुकसान, कहीं आप तो नहीं कर रहे हैं ये गलती
सभी संक्रमित व्यक्ति संक्रमित मवेशियों के संपर्क में आए थे:
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, कार्यालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आज तक कैलिफोर्निया में बर्ड फ्लू के किसी व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में प्रसार की पुष्टि नहीं हुई है और लगभग सभी संक्रमित व्यक्ति संक्रमित मवेशियों के संपर्क में आए थे. साथ ही, प्रांत ने इस प्रकोप से निपटने के लिए देश में सबसे बड़ी जांच और मॉनिटरिंग सिस्टम पहले ही स्थापित कर ली है.
16 प्रांतों में डेयरी के मवेशियों में H5N1 वायरस की पुष्टि:
अमेरिकी रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) के आंकड़ों से पता चला है कि बुधवार तक 16 प्रांतों में डेयरी के मवेशियों में H5N1 वायरस पाए जाने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि मार्च 2024 में टेक्सास और कंसास में इसकी पहली पुष्टि हुई थी.
सीडीसी ने बताया कि इस साल अप्रैल से अबतक इंसानों के बर्ड फ्लू के संक्रमित होने के 61 मामले सामने आ चुके हैं. उसने बताया कि बुधवार को लूसियाना में एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने से उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है.
यह भी पढ़ें: खाली पेट ज्यादा देर पैदल चलने से होते हैं ये नुकसान, कहीं आप तो नहीं कर रहे हैं ये गलती
संक्रमित गायों से भी फैला वायरस:
सीडीसी कार्यालय ने कहा कि कैलिफोर्निया में व्यक्ति-से-व्यक्ति संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है, जबकि वायरस के संपर्क में आने वाले लोग संक्रमित गायों के संपर्क में आए थे.
33 गायों में वायरस की पुष्टि:
कैलिफोर्निया के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने 13 दिसंबर को एक अपडेट में बताया कि अब तक 33 गायों में वायरस की पुष्टि हो चुकी है. पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट की वेबसाइट के अनुसार, कैलिफोर्निया ने डेयरी फार्मों और उनके श्रमिकों को भी सुरक्षात्मक उपकरण भेजे हैं, तथा गायों या कच्चे दूध के साथ काम करने वाले लोगों को वायरस के संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए इन उपकरणों का उपयोग करने की सलाह दी है.
अमेरिका में बर्ड फ्लू का पहला मामला जनवरी 2022 में सामने आया था जब दक्षिण कैरोलिना में जंगली पक्षियों में इसकी पुष्टि हुई थी. इसकी जुलाई 2022 में कैलिफोर्निया में जंगली पक्षियों में इसका पता चला था.
किन लोगों को होती है फैटी लिवर की बीमारी? डॉक्टर सरीन से जानिए...
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं