- बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए तेल में मिलाएं ये चीजें.
- हेल्दी बालों के लिए हेयर केयर रुटीन को फॉलो करना है जरूरी.
- अपने तेल में कुछ चीजें मिलाकर बालों में लगाने से मिलेगा फायदा!
Best Hair Care Routine: हमारी हेल्थ हो, स्किन हो या बाल हर किसी की केयर के लिए एक हेल्दी रुटीन (Healthy Routine) होना जरूरी है. आजकल बालों को झड़ने (Hairr Fall) के अलावा और भी कई तरह की समस्याएं होती है. बालों को लंबा और घना (Long And Thick Hair) बनाने के लिए हेल्दी हेयर रुटीन (Healthy Care Routine) का होना काफी जरूरी है. बालों के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies For Hair) कारगर हो सकते हैं. हेल्दी, घने और लंबे बाल (Thick And Long Hair) न सिर्फ देखने में अच्छे लगते हैं बल्कि किसी भी हेयर स्टाइल में ढालने के लिए भी आसान होते हैं. बालों को लंबा और घना बनाने की चाहत अगर आप भी रखते हैं तो आपको बालों के लिए नेचुरल उपाय (Natural Remedy For Hair) अपनाने होंगे क्योंकि नेचुरल चीजों से बेहतर कुछ नहीं होता है.
बालों को लंबा और घना बनाने के लिए आपको न सिर्फ अपने डेली हेयर केयर रुटीन (Daily Hair Care Routine) को बदलना पड़ेगा बल्कि अपने तेल में भी कुछ बदलाव करने होंगे. यहां पर ऐसा शानदार नुस्खा बताया जा रहा है जिसे अपनाकर आप घर बैठे अपने बालों का खास ख्याल रख सकते हैं. ज्यादातर लोग घरेलू हेयर केयर टिप्स (Home Hair Care Tips) को अपनाकर अपने बालों की मजबूती को बरकरार रखना चाहते हैं या बालों को झड़ने से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको इस नुस्खे अपनाना ही चाहिए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बालों को लंबा और घना बनाने के लिए करें ये उपाय | Do This Remedy To Make Hair Long And Thick
बालों को नेचुरल तरीके से घना और मजबूत बनाने के लिए कुछ नुस्खे कागर हो सकते हैं. इसके लिए आपको अपने तेल में कुछ बदलाव करने की जरूरत है. इनका इस्तेमाल करने से बाल मजबूत और घने तो बनेंगे ही, इसके अलावा इनको काला बनाने में भी काफी मदद मिल सकती है. अधिकतर लोग बालों को पोषण देने के लिए नारियल तेल या सरसों का तेल लगाते हैं, लेकिन जल्दी काले, घने और मजबूत बाल चाहिए, तो आप कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करना शुरू कर सकते दें.
Best Hair Care Tips: बालों की देखभाल के लिए इन टिप्स को करें फॉलो, जल्द दिखेगा असर1. नारियल तेल और एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल को नारियल तेल में इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें ताकि यह पेस्ट बन जाए. इसे बालों में आधे घंटे के लिए लगा कर रखें और उसके बाद अच्छे शैंपू से इसे धो लें. बालों को काला बनाने के लिए इस टिप्स को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं. नारियल तेल में बालों को काला बनाए रखने का गुण पाया जाता है, तो वहीं एलोवेरा जेल बालों में होने वाली खुजली और उसी को खत्म करने के लिए भी सक्रिय रूप से मदद कर सकता है.
2. कैस्टर ऑयल के साथ मिलाएं प्याज का रस
कैस्टर ऑयल बालों के लिए काफी हेल्दी माना गया है. बालों के साथ ही यह स्किन और कई शारीरिक रोगों से भी बचाए रखने में मददगार हो सकते हैं. बालों को घना बनाने के लिए कैस्टर ऑयल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें बायोटिन नाम का पोषक तत्व पाया जाता है जो बालों के कालेपन को बढ़ा सकता है और उन्हें मजबूती प्रदान करता है. जबकि प्याज के रस का इस्तेमाल करने से डैंड्रफ और बालों में मौजूद सीबम को मेंटेन बनाए रखने में काफी मदद मिल सकती है. इसलिए बालों को लंबा और घना बनाए रखने के साथ-साथ इनकी विशेष देखभाल का ध्यान रखते हुए कैस्टर ऑयल में प्याज के एक चम्मच रस को मिलाकर इसका इस्तेमाल बालों पर हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं.

3. नारियल तेल और आंवला
नारियल तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है लेकिन अगर आप इसमें आंवला मिला देंगे तो आपको कमाल के फायदे हो सकते हैं. इसका इस्तेमाल कर आपकोप्रभावी असर कुछ ही दिनों में देखने को मिल सकता है. कई सारे हेयर प्रोडक्ट्स में आंवले का इस्तेमाल किया जाता है. आंवला में ऐसा विशेष गुण मौजूद होते हैं जो बालों को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें काला बनाने में भी काफी मददगार साबित हो सकते हैं. इसको इस्तेमाल करने के लिए आप आंवले को सुखाकर इसका पाउडर बना लें. उसके बाद नारियल तेल में इसका पेस्ट तैयार करके बालों में हेयर मास्क के रूप में लगाएं.
बालों का झड़ना रोकने के लिए आजमाएं ये तरीके | Try These Tips To Stop Hair Fall
- अंडे में दो चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर सिर में मालिश करें.
- प्याज को पीस कर उसका दो चम्मच रस निकाल लें.
- नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर लगाएं.
- बालों में अरंडी के तेल से मालिश करें.
- आंवले का मुरब्बा खाएं.
- एलोवेरा का सेवन करने से भी बालों को पोषण मिल सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं