विज्ञापन

Monsoon Hair Fall: बारिश में क्यों ज्यादा झड़ते हैं बाल? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानिए कारण और बचाव

मॉनसून में बाल ज्यादा क्यों झड़ते हैं? डॉक्टर से जानिए हेयर फॉल के कारण, फंगल इंफेक्शन का असर और बालों को बचाने के आसान उपाय-

Monsoon Hair Fall: बारिश में क्यों ज्यादा झड़ते हैं बाल? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानिए कारण और बचाव
मॉनसून में क्यों ज्यादा झड़ते हैं बाल? जानिए इसके कारण और बालों को झड़ने से रोकने के आसान उपाय
NDTV

मॉनसून का सीजन आते ही गर्मी से तो राहत मिल जाती है लेकिन एक समस्या का सामना सबसे ज्यादा करना पड़ता है और वो है मॉनसून के मौसम में बालों का झड़ना. नहाते समय, कंघी करते वक्त या तकिए पर भी टूटे हुए बाल ज्यादा दिखाई देते हैं. ऐसे में लोग घबरा जाते हैं और उन्हें गंजेपन का डर सताने लगता है. लेकिन क्या सही में बारिश के मौसम में बाल ज्यादा झड़ते हैं? आयुर्वेदिक डॉ. हेमंत श्रीवास्तव  से जानते हैं इसके पीछे की वजह और बचाव के उपाय.

यहां देखें वीडि‍यो - 

रोज 50-100 बाल झड़ना क्यों माना जाता है सामान्य?

आयुर्वेदिक डॉ. हेमंत श्रीवास्तव के अनुसार,  हर व्यक्ति के रोजाना 50 से 100 बाल झड़ना बिल्कुल नॉर्मल प्रोसेस है. बाल लगातार एक नेचुरल साइकिल से गुजरते हैं, जिसमें कुछ बाल बढ़ते हैं, कुछ आराम की अवस्था में चले जाते हैं और फिर उनकी जगह नए बाल उगते हैं. इसलिए रोजाना कुछ बालों का झड़ना चिंता की बात नहीं है.

मॉनसून में हेयर फॉल बढ़ने के पीछे क्या हैं कारण?

बरसात के मौसम में हवा में नमी (ह्यूमिडिटी) काफी बढ़ जाती है. इससे सिर की त्वचा यानी स्कैल्प ज्यादा ऑयली हो सकती है. जब स्कैल्प पर तेल, पसीना और धूल जमा होने लगते हैं तो बालों की जड़ें कमजोर पड़ सकती हैं, जिससे हेयर फॉल बढ़ने की संभावना रहती है.

बारिश में गीले बालों को लेकर किन गलतियों से बचें?

बारिश के दौरान फंगल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है. लंबे समय तक स्कैल्प के गीले रहने से फंगस तेजी से पनप सकते हैं, जिससे खुजली, डैंड्रफ और बाल झड़ने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.

बारिश के पानी में धूल और प्रदूषण के कण मिल जाने से स्कैल्प पर बुरा असर पड़ता है. वहीं, बारिश में भीगने के बाद अगर बालों को लंबे समय तक गीला छोड़ दिया जाए या गीले बालों में जोर से तौलिया रगड़ा जाए या कंघी की जाए तो बाल आसानी से टूट सकते हैं.

मॉनसून में बालों की देखभाल के आसान टिप्स

डॉ. हेमंत श्रीवास्तव के अनुसार, बरसात में बालों की देखभाल के लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं. अगर आप बारिश में भीग जाएं तो घर पहुंचकर साफ पानी से बाल धो लें. बालों को अच्छी तरह सुखाएं और लंबे समय तक गीला न रहने दें. हफ्ते में दो से तीन बार हल्के शैंपू से स्कैल्प साफ करें. अगर खुजली, डैंड्रफ लगातार बना रहे, तो स्किन स्पेशलिस्ट से सलाह लेना बेहतर रहेगा.

डाइट में कौन से पोषक तत्व बढ़ाएंगे बालों की मजबूती?

अपनी डाइट में प्रोटीन, दालें, दूध, अंडे, हरी पत्तेदार सब्जियां, फल और मेवे शामिल करें. साथ ही विटामिन बी12, विटामिन डी और जिंक जैसे पोषक तत्वों की कमी भी बाल झड़ने का कारण बन सकती है.

ध्यान दें: अगर अचानक बालों का झड़ना बहुत बढ़ जाए, सिर पर खाली जगह दिखने लगे या लंबे समय तक समस्या बनी रहे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon Hair Fall, Hair Fall In Rainy Season
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com