विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2025

Yoga Dose: रोज प्राणायाम करने से जो होगा आप सोच भी नहीं सकते, शरीर के साथ मन भी रहेगा तरोताज

Pranayama Health Benefits: प्राणायाम की प्रैक्टिस से जहां फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है वहीं ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है. यह फोकस करने में भी मदद करता है.

Yoga Dose: रोज प्राणायाम करने से जो होगा आप सोच भी नहीं सकते, शरीर के साथ मन भी रहेगा तरोताज
Pranayama Health Benefits: प्राणायाम सांस लेने की एक तकनीक है.

Pranayama Benefits: आज कल की भागम भाग वाली लाइफ और कड़े कॉम्पिटिशन के चलते लोग अक्सर तनाव में रहते हैं. तनाव जैसे महानगरों में रहने वाले लोगों के लिए आम समस्या बन गया है. लगातार तनाव आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है. इसकी वजह से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इस समस्या का समाधान है प्राणायाम, जो तनाव से निपटने में आपकी मदद कर सकता है.

प्राणायाम सांस लेने की एक तकनीक है, जो सांस को नियंत्रित करके आपके शरीर और मन को शांत करने, तनाव को कम करने और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती है. प्राणायाम की प्रैक्टिस से जहां फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है वहीं ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है.  यह फोकस करने में भी मदद करता है. प्राणायाम के कई टाइप और टेक्नीक होती हैं.

यह भी पढ़ें: सिर्फ गाजर ही नहीं आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए ये 5 चीजें भी खानी चाहिए

अनुलोम विलोम

इस तकनीक में नाक के बाएं और दाएं ओर से बारी-बारी से सांस लेना और छोड़ना पड़ता है. इस प्राणायाम में नाक के दाएं ओर से सांस खींचते हैं, तो नाक के बायीं ओर से सांस बाहर छोड़ते है और जब बाएं ओर से सांस खींचते हैं, तो नाक के दाएं ओर से सांस बाहर छोड़ते है. इस प्रक्रिया को बार-बार  दोहराया जाता है.

भस्त्रिका प्राणायाम

भस्त्रिका प्राणायाम में जल्दी और जोर से सांस लेने और छोड़ने की प्रैक्टिस की जाती है. यह प्राणायाम फेफड़ों को मजबूत करने, शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने और एनर्जी को बढ़ाने में मदद करता है.

उज्जायी प्राणायाम

इस तकनीक में सांस लेने और छोड़ने के दौरान एक विशेष आवाज निकाली जाती है. इस प्राणायाम से तनाव को कम करने और फोकस करने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें: दांतों की कैविटी से छुटकारा पाने का रामबाण घरेलू इलाज, ये 3 काम करने से दांत में नहीं लगेगा कीड़ा

शीतली प्राणायाम

इस तकनीक का इस्तेमाल अक्सर गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए किया जाता है. इसे करने से आप शांत और ठंडा महसूस करते हैं, खास तौर पर गर्मियों के दौरान. इसमें जीभ को मोड़कर सांस लेते हैं और नाक से सांस छोड़ते हैं.

प्राणायाम करने के फायदे (Benefits of doing pranayam)

तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है.
यह एनर्जी के लेवल को बढ़ाने और शरीर को ज्यादा एक्टिव बनाने में मदद करता है.
यह ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है और इससे नर्वस सिस्टम को आराम मिलता है .
अस्थमा जैसी सांस से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करता है.
हार्ट रेट को कम करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है.
पाचन तंत्र को बेहतर बनाने, इम्यून सिस्टम को मजबूत करने, और नींद की क्वालिटी में सुधार करने में भी मदद करता है.

Watch Video: ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण, कारण और इलाज | Brain Tumor In Hindi

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yoga Dose, International Yoga Day, Daily Pranayama Benefits, Best Breathing Exercises For Health, Yoga Breathing Techniques For Wellness, Pranayama For Stress Relief, How Pranayama Transforms Body And Mind, How Daily Pranayama Improves Lung Function, Best Breathing Exercises For Mental Clarity, How Pranayama Enhances Digestion, Ayurvedic Benefits Of Pranayama For Overall Health, How Pranayama Balances Hormones And Emotional Well-being, Pranayama For Better Sleep And Relaxation, How Breathwork Boosts Energy And Endurance, Best Yoga Techniques For Respiratory Health, How Pranayama Detoxifies The Body Naturally
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com